फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: अरुणाचल में शहीद देवभूमि के वीर का पार्थिव शरीर पहुंचा काशीपुर, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Wed, 16 Dec 2020 03:59 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 16 Dec 2020 03:59 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand news : Kumaon Regiment Havildar Mukesh Kumar Martyred in Arunachal pradesh dead body reached kashipur
- फोटो : amar ujala
अरुणाचल में शहीद हुए कुमाऊं रेजीमेंट के हवलदार मुकेश कुमार का पार्थिव शरीर बुधवार तड़के साढ़े पांच बजे काशीपुर पहुंचा। शहीद के पार्थिव शरीर को उनके नंदपुर गांव स्तिथ निवास पर ले जाया गया।

 
Uttarakhand news : Kumaon Regiment Havildar Mukesh Kumar Martyred in Arunachal pradesh dead body reached kashipur
- फोटो : amar ujala

पार्थिव शरीर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों को पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कराने के बाद गांव के ही श्मशान घाट में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। काशीपुर हेमपुर डीपो की सैन्य टुकड़ी ने श्मशान घाट पर शहीद को सलामी दी।

Uttarakhand news : Kumaon Regiment Havildar Mukesh Kumar Martyred in Arunachal pradesh dead body reached kashipur
- फोटो : amar ujala

शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए सैकड़ों लोग उनके आवास पर पहुंचे। अरुणाचल के बोमडिला में तैनात कुमाऊं रेजीमेंट के हवलदार मुकेश कुमार ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए थे। जिला मुरादाबाद (यूपी) के थाना डिलारी के ग्राम गक्खरपुर निवासी मुकेश कुमार (38) पुत्र स्व. ओमप्रकाश नौ कुमाऊं रेजीमेंट में हवलदार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand news : Kumaon Regiment Havildar Mukesh Kumar Martyred in Arunachal pradesh dead body reached kashipur
- फोटो : amar ujala

करीब 10 वर्ष पूर्व वे काशीपुर के ग्राम नंदरामपुर में मकान बनाकर रहने लगे थे। इसी गांव में उनकी ससुराल भी है। तीन साल से मुकेश अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला में तैनात थे। रविवार दोपहर करीब तीन बजे यूनिट के अधिकारियों ने मुकेश के बड़े पुत्र विशाल कुमार को सूचना दी कि तुम्हारे पिता की हालत गंभीर है। करीब आधे घंटे बाद यूनिट से उसे पिता की शहादत की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया।

विज्ञापन
Uttarakhand news : Kumaon Regiment Havildar Mukesh Kumar Martyred in Arunachal pradesh dead body reached kashipur
- फोटो : amar ujala

मृतक के परिवार में पत्नी नीलम और दो बेटे विशाल (18) एवं ऋषभ (15) हैं। उसके भाई मुनेश कुमार का रानीखेत में निजी व्यवसाय है, जबकि दोनों बहनें बबली और कविता विवाहित हैं। शहीद हुए हवलदार मुकेश कुमार को चार अप्रैल 2021 को सेवानिवृत्त होना था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed