इंडियन आइडल फेम पवनदीप राजन ने उत्तराखंडी लोकगीत को नई आवाज दी है। उनका यह फ्यूजन इतना पसंद किया जा रहा है कि तीन दिन के भीतर डेढ़ लाख से अधिक लोग वीडियो को सुन चुके हैं। संगीत की दुनिया की विख्यात जोड़ी सलीम-सुलेमान की हाल ही में भूमि-2022 एलबम रिलीज हुई है।
इस एलबम में सलीम-सुलेमान ने बेडू पाको को एक नए अंदाज में पेश किया है। चंपावत निवासी गत वर्ष के इंडियन आइडल पवनदीप राजन ने इसे फ्यूजन के अंदाज में पेश किया है। दशकों से कुमाऊं के ग्रामीण परिवेश में बेडू पाको परंपराओं को आगे बढ़ा रहा है। इसे नरेंद्र सिंह नेगी सहित तमाम लोकगायकों ने अपने सुरों में पिरोया है।
2 of 5
पवनदीप राजन
- फोटो : Instagram
बता दें कि पवनदीप राजन चंपावत जिले के रहने वाले हैं। उनके पिता सुरेश राजन कुमाऊंनी लोक गायक हैं। पवनदीप गाने के साथ कोई भी म्यूजिकल इंस्टूमेंट बजा लेते हैं। वे 2015 में टीवी शो द वॉइस ऑफ इंडिया और इसके बाद 2021 में इंडियन आइडल खिताब अपने नाम कर चुके हैं।
3 of 5
पवनदीप राजन
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि बेडू पाको बारामासा यानी पहाड़ी अंजीर सालभर पकते हैं... यह गीत स्व. बृजेन्द्र लाल शाह ने लिखा था। मोहन उप्रेती और बृजमोहन शाह ने इसे संगीतबद्ध कर दुनियाभर में पहुंचाया था।
4 of 5
पवनदीप राजन
- फोटो : Instagram
राग दुर्गा पर आधारित इस गीत को पहली बार वर्ष 1952 में राजकीय इंटर कॉलेज, नैनीताल के मंच पर गाया गया। बाद में इसे दिल्ली में तीन मूर्ति भवन में एक अंतरराष्ट्रीय सभा के सम्मान में प्रदर्शित किया गया, जिससे इसे खूब प्रसिद्धि मिली।
5 of 5
पवनदीप राजन
- फोटो : सोशल मीडिया
उस सभा में एचएमवी की ओर से बनाई गई गीत की रिकॉर्डिंग सभी अतिथियों को दी गई थी। यह देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के पसंदीदा गीतों में से था।