फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pawandeep Rajan: इंडियन आइडल फेम पवनदीप ने इस पहाड़ी गाने को दी नई आवाज, तीन दिन में डेढ़ लाख लोगों ने सुना

Mon, 05 Dec 2022 10:45 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 05 Dec 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand News: Indian Idol Fame Pawandeep Rajan Sing pahadi song bedu pako Fusion
पवनदीप राजन - फोटो : सोशल मीडिया

इंडियन आइडल फेम पवनदीप राजन ने उत्तराखंडी लोकगीत को नई आवाज दी है। उनका यह फ्यूजन इतना पसंद किया जा रहा है कि तीन दिन के भीतर डेढ़ लाख से अधिक लोग वीडियो को सुन चुके हैं। संगीत की दुनिया की विख्यात जोड़ी सलीम-सुलेमान की हाल ही में भूमि-2022 एलबम रिलीज हुई है।



इस एलबम में सलीम-सुलेमान ने बेडू पाको को एक नए अंदाज में पेश किया है। चंपावत निवासी गत वर्ष के इंडियन आइडल पवनदीप राजन ने इसे फ्यूजन के अंदाज में पेश किया है। दशकों से कुमाऊं के ग्रामीण परिवेश में बेडू पाको परंपराओं को आगे बढ़ा रहा है। इसे  नरेंद्र सिंह नेगी सहित तमाम लोकगायकों ने अपने सुरों में पिरोया है। 

Uttarakhand News: Indian Idol Fame Pawandeep Rajan Sing pahadi song bedu pako Fusion
पवनदीप राजन - फोटो : Instagram

बता दें कि पवनदीप राजन चंपावत जिले के रहने वाले हैं। उनके पिता सुरेश राजन कुमाऊंनी लोक गायक हैं। पवनदीप गाने के साथ कोई भी म्यूजिकल इंस्टूमेंट बजा लेते हैं। वे 2015 में टीवी शो द वॉइस ऑफ इंडिया और इसके बाद 2021 में इंडियन आइडल खिताब अपने नाम कर चुके हैं।

Uttarakhand News: Indian Idol Fame Pawandeep Rajan Sing pahadi song bedu pako Fusion
पवनदीप राजन - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि बेडू पाको बारामासा यानी पहाड़ी अंजीर सालभर पकते हैं... यह गीत स्व. बृजेन्द्र लाल शाह ने लिखा था। मोहन उप्रेती और बृजमोहन शाह ने इसे संगीतबद्ध कर दुनियाभर में पहुंचाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand News: Indian Idol Fame Pawandeep Rajan Sing pahadi song bedu pako Fusion
पवनदीप राजन - फोटो : Instagram

राग दुर्गा पर आधारित इस गीत को पहली बार वर्ष 1952 में राजकीय इंटर कॉलेज, नैनीताल के मंच पर गाया गया। बाद में इसे दिल्ली में तीन मूर्ति भवन में एक अंतरराष्ट्रीय सभा के सम्मान में प्रदर्शित किया गया, जिससे इसे खूब प्रसिद्धि मिली।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Indian Idol Fame Pawandeep Rajan Sing pahadi song bedu pako Fusion
पवनदीप राजन - फोटो : सोशल मीडिया

उस सभा में एचएमवी की ओर से बनाई गई गीत की रिकॉर्डिंग सभी अतिथियों को दी गई थी। यह देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के पसंदीदा गीतों में से था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed