एक ओर कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका जताई जा रही है तो वहीं दूसरी और लोग कोविड नियमों का पालन करने को तैयार नहीं है। ताजा मामला धर्मनगरी हरिद्वार का है। बता दें कि बाहर से उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों के लिए आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट और दून स्मार्ट सिटी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। इन दिनों राज्य में अच्छी संख्या में पर्यटक आ रहे हैं। जिनमें से कुछ तो कोविड नियमों का पालन कर रहे हैं, लेकिन अधिकतर लोग ऐसा नहीं करते दिखाई दे रहे हैं। रविवार को कुछ ऐसा ही नजारा हरिद्वार स्थित हरकी पैड़ी में दिखाई दिया। यहां लोगों की भारी भीड़ गंगा स्नान के लिए पहुंची। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया। वहीं कुछ लोग बिना मास्क के भी नजर आए। वहीं शनिवार को गुरु पूर्णिमा पर बिना आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट धर्मनगरी आ रहे 200 से ज्यादा वाहनों को बॉर्डर से वापस लौटाया गया। हालांकि, वाहनों में कांवड़िए नहीं थे। कोविड-19 के खतरे को देखते हुए रेलवे ने ट्रेनों से हरिद्वार पहुंचने वाले यात्रियों के लिए ट्रेवल गाइडलाइन लागू कर दी है। इसमें यात्रियों को 72 घंटे पूर्व की आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट लानी होगी।
हरिद्वार: कोरोना संक्रमण से बचाव के नियम हवा-हवाई, रविवार को हरकी पैड़ी पर पहुंची भारी भीड़, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 25 Jul 2021 01:03 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन