फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुरु पूर्णिमा: हरिद्वार में स्नान के लिए पहुंचे हजारों श्रद्धालु, नहीं किया जा रहा कोरोना नियमों का पालन, तस्वीरें

Sat, 24 Jul 2021 07:53 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 24 Jul 2021 07:53 PM IST
विज्ञापन
Guru Purnima 2021: ganga snan in haridwar, devotee violation of covid rules
हरिद्वार में गंगा स्नान - फोटो : अमर उजाला

गुरु पूर्णिमा के स्नान के अवसर पर शनिवार को हजारों श्रद्धालुओं ने हरिद्वार में गंगा घाटों में पवित्र डुबकी लगाई। इस दौरान कहीं पर भी कोरोना के नियमों का पालन नहीं हुआ। वहीं हरकी पैड़ी क्षेत्र में कोरोना प्रोटोकॉल पालन करवाने के प्रशासन के दावे हवा-हवाई साबित हुए। यहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया। अधिकतर लोग मास्क नहीं पहने दिखाई दिए। शुक्रवार को श्यामपुर बॉर्डर से कांवड़ियों के पांच वाहन लौटाए गए। नारसन, चिड़ियापुर, श्यामपुर, भगवानपुर से 120 वाहनों को वापस लौटाया गया। ये लोग हरिद्वार आ रहे थे और इनके पास आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट नहीं थी। बॉर्डर पर जब वाहन स्वामियों से टेस्ट करवाने के लिए कहा गया तो उन्होंने मना कर दिया। बता दें कि कोरोना के खतरे को देखते हुए 24 जुलाई को गुरु पूर्णिमा का पर्व स्नान सांकेतिक रखा गया था। कहा गया था कि श्री गंगा सभा के लोग और तीर्थ पुरोहित ही सांकेतिक रूप से पूजन कर स्नान करेंगे।

Guru Purnima 2021: ganga snan in haridwar, devotee violation of covid rules
हरिद्वार में गंगा स्नान - फोटो : अमर उजाला

वहीं कांवड़ मेला स्थगित होने के बाद हरिद्वार जिले के बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती बढ़ा दी गई है। 25 जुलाई से श्रावण मास भी शुरू हो रहा है। देश के अलग-अलग कोनों में रहने वाले भक्त गुरु पूर्णिमा पर हरिद्वार में रहने वाले अपने गुरुओं का पूजन करने आते हैं, लेकिन इस बार भक्तों को गुरु से आशीर्वाद लेने आने के लिए अपनी 72 घंटे पूर्व की कोविड निगेटिव रिपोर्ट लानी है।

Guru Purnima 2021: ganga snan in haridwar, devotee violation of covid rules
हरिद्वार में गंगा स्नान - फोटो : अमर उजाला

बॉर्डर पर निगेटिव रिपोर्ट दिखाकर ही प्रवेश मिल रहा है। हालांकि, इसके बाद भी गंगा स्नान पर रोक के लिए कहा गया था, लेकिन फिर भी घाटों पर लोगों की भीड़ दिखाई दी। डीएम सी रविशंकर ने गुरुवार को इसके आदेश जारी कर दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Purnima 2021: ganga snan in haridwar, devotee violation of covid rules
हरिद्वार में गंगा स्नान - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा था कि कोविड-19 संक्रमण के प्रसार के दृष्टिगत उत्तराखंड सरकार ने सावन में कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगाया है। आदेश दिए थे कि गुरु पूर्णिमा पर बाहरी राज्यों के श्रद्धालुओं के हरिद्वार आने की संभावना है। इससे संक्रमण के प्रसार की आशंका हो सकती है। लिहाजा गुरु पूर्णिमा पर्व स्नान सांकेतिक होगा।

विज्ञापन
Guru Purnima 2021: ganga snan in haridwar, devotee violation of covid rules
हरिद्वार में गंगा स्नान - फोटो : अमर उजाला

पुलिस और प्रशासन के अधिकारी 24 जुलाई को कोविड-19 के संबंध में केंद्र एवं राज्य सरकार की गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराएंगे। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुपालन के साथ सांकेतिक रूप से गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed