फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड : शिकार पर गए 7 दोस्तों में से एक को गोली लगी, 3 ने खाया जहर

Sun, 04 Apr 2021 10:18 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टिहरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टिहरी Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 04 Apr 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand News : Four friends Death during hunting case Become Mystery Photos
शिकार करने गए चार दोस्तों की मौत - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के टिहरी में शिकार की तलाश में जंगल गए सात दोस्तों में से चार युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पैर फिसलने से शिकारी की भरी बंदूक का ट्रिगर दबने से गोली ठीक पीछे चल रहे एक युवक की छाती में जा लगी और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। अचानक हुई घटना से अन्य सभी युवक डर गए। तीन युवकों ने आनन-फानन में निकटवर्ती छानी में जाकर जहर खा लिया।



वहीं, आरोपी बंदूक समेत फरार हो गया  है। हालांकि दो युवक सकुशल गांव पहुंचे और घटना की सूचना दी। सूचना पर परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे, तो वहां देखकर उनके होश उड़ गए। घटना के बाद कुंडी गांव में कोहराम मचा हुआ है।

भिलंगना ब्लॉक के कुंडी गांव के छह युवकों को निकटवर्ती खवाड़ा गांव निवासी उनके दोस्त राजीव उर्फ रजी (22) पुत्र प्रताप सिंह का शनिवार रात करीब आठ बजे फोन आया कि जंगल शिकार करने चलते हैं। इसके बाद संतोष (19) पुत्र दिलीप सिंह, सोबन सिंह (21) पुत्र केशर सिंह, पंकज सिंह (22) पुत्र अब्बल सिंह, अर्जुन सिंह (20) पुत्र नैन सिंह, राहुल (20) पुत्र मोहन सिंह और सुमित (18) पुत्र कुंदन सिंह सभी निवासी ग्राम कुंडी तहसील बालगंगा शिकार करने के लिए गांव से ऊपर जंगल की ओर निकल पड़े। 

Uttarakhand News : Four friends Death during hunting case Become Mystery Photos
शिकार करने गए चार दोस्तों की मौत परसा मातम - फोटो : अमर उजाला

प्रत्यक्षदर्शी राहुल और सुमित ने बताया गांव के ताना नामे तोक में बंदूक के साथ रजी आगे-आगे चल रहा था और उसके पीछे संतोष व अन्य लोग टार्च के सहारे जा रहे थे। अचानक रात करीब 11 बजे रजी का पैर फिसला और उसके कंधे पर रखी बंदूक का ट्रिगर दबा और पीछे चल रहे संतोष की छाती पर लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथ चल रहे सभी दोस्तों के होश उड़ गए। बताया कि शव को लेकर वे किसी तरह आरोपी रजी की करीब आधे किमी दूर चौलाह नामे तोक में स्थिति छानी में पहुंचे। वहां आलू व सब्जियों में छिड़काव के लिए रखे कीटनाशक को साथ लेकर सभी थोड़ी ही दूर पर स्थित नीचे की ओर कुंडी गांव के खोली खाल नामे तोक में उत्तम दास की छानी में चले गए। वहां रजी, सोबन, पंकज और अर्जुन ने राहुल और सुमित से कहा कि तुम दोनों घर के अकेले हो।

Uttarakhand News : Four friends Death during hunting case Become Mystery Photos
शिकार करने गए चार दोस्तों की मौत परसा मातम - फोटो : अमर उजाला

गांव जाओ हम लोग घटना से शर्मिंदा है और जहर खा रहे हैं। सोबन, पंकज और अर्जुन ने कीटनाशक गटका और रजी ने कहा कि मैं ऊपर अपनी छानी में खाऊंगा और वहां से फरार हो गया। जबकि राहुल और सुमित गांव लौट गए। बताया जा रहा है कि मृतक तीनों युवकों ने जहर खाने से पहले सूचना घर वालों को भी दे दी थी। रविवार तड़के चार बजे के करीब तीनों के परिजन व अन्य लोग घटना स्थल पर पहुंचे और उन्हें सीएचसी बेलेश्वर ले गए। जहां डॉक्टरों ने पंकज और अर्जुन को मृत घोषित कर दिया, जबकि सोबन की भी कुछ देर बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand News : Four friends Death during hunting case Become Mystery Photos
शिकार करने गए दोस्तों की मौत - फोटो : अमर उजाला

सीएचसी बेलेश्वर के चिकित्साधिकारी डा. श्याम विजय ने बताया कि प्रथमदृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि तीनों युवकों ने जहर खाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। घटना स्थल पर पहुंचे एसडीएम फिंचाराम चौहान ने बताया कि संतोष की मौत गोली लगने से हुई, जबकि तीन अन्य युवकों ने जहर खाया। चारों मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बौराड़ी भेजा है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। राजस्व पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। बंदूक किसकी थी इस बारे में अभी कोई भी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है। इन सातों दोस्तों ने गत वर्ष इंटर कॉलेज विनयखाल से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। 

विज्ञापन
Uttarakhand News : Four friends Death during hunting case Become Mystery Photos
शिकार करने गए दोस्तों की मौत - फोटो : अमर उजाला

घटना के बाद से गांव में एक भी परिवार का चूल्हा नहीं जला। गांव के प्रधान कुलदीप पंवार ने बताया कि घटना में उनका छोटा भाई सोबन सिंह भी असमय उन्हें छोड़कर चला गया है। मृतक संतोष तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके पिता दिलीप सिंह विदेश में नौकरी करते हैं। वहीं पंकज भी तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके माता-पिता गांव में ही खेतीबाड़ी करते हैं। मृतक अर्जुन की दो बड़ी बहनें हैं और एक छोटा भाई है। माता-पिता किसानी करते हैं। चारों 12वीं की परीक्षा के बाद कोविड-19 के चलते गांव में ही रह रहे थे। राजीव उर्फ रजी उनका दोस्त था। यह घटना अचानक हुई या इसमें कोई साजिश है अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed