फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महाकुंभ: 108 फुट लंबे तिरंगे के साथ निकली पेशवाई, हेलीकॉप्टरों से हुई पुष्पवर्षा, दिखी अनोखी छटा, तस्वीरें...

Sun, 04 Apr 2021 08:41 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 04 Apr 2021 08:41 PM IST
विज्ञापन
Haridwar Maha Kumbh 2021: Panchayati Akhara Bada Udasin nirvan Peshwai With 108 Feet Long Tricolour Photos
पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाण की पेशवाई - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार में सनातन संस्कृति और देशभक्ति के रंग में रंगी श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाण की पेशवाई धूमधाम से शहर में निकली तो लोग देखते ही रह गए। भारत माता की प्रतिमा और 108 फुट लंबे राष्ट्रीय ध्वज के साथ पंजाब से आई भंगड़ा पार्टी ने पेशवाई में चार चांद लगा दिए।



करीब चार किमी लंबी पेशवाई में उत्तराखंड की लोक संस्कृति की छाप भी दिखी। संतों के दर्शन के लिए जगह-जगह लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। पेशवाई के दौरान तीन हेलीकॉप्टर संतों और श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा करते रहे।

महाकुंभ 2021: दंडी बाड़ा पहली बार करेगा शाही स्नान, साधु-संन्यासियों के सबसे पुराने स्वरूप के होंगे दर्शन 

रविवार को पेशवाई दूधाधारी चौक भूपतवाला से शुरू हुई। इसके बाद हरकी पैड़ी, मुख्य बाजार, अपर रोड, वाल्मीकि चौक, शिवमूर्ति, तुलसी चौक, शंकराचार्य चौक, महात्मा गांधी रोड, बंगाली मोड़, कनखल चौक बाजार होते हुए राजघाट स्थित अखाड़े की छावनी पहुंचकर संपन्न हुई। सबसे आगे भगवान गणेश की मूर्ति, उदासीन संप्रदाय के संस्थापक श्रीचंद्र भगवान और अखाड़े के संस्थापक श्रीमहंत प्रीतम दास के विग्रह थे। इसके बाद रथ पर अखाड़े के पीठाधीश्वर श्रीमहंत महेश्वर दास विराजमान थे।

महाकुंभ 2021: शोभायात्रा में दिखा नागा साधुओं का अद्भुत रूप, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, तस्वीरें... 

उनके पीछे हाथी-घोड़ों और ऊंटों के साथ ही ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में लगाए गए सोने एवं चांदी के सिंहासनों पर महामंडलेश्वर विराजमान थे। रास्ते में जगह-जगह खड़े होकर श्रद्धालु पेशवाई का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही पेशवाई उनके क्षेत्र में पहुंची, लोगों ने पुष्पवर्षा कर संतों का आशीर्वाद लिया।

Haridwar Maha Kumbh 2021: Panchayati Akhara Bada Udasin nirvan Peshwai With 108 Feet Long Tricolour Photos
पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाण की पेशवाई - फोटो : अमर उजाला

महंत महेश्वर दास ने बताया कि पेशवाई में देश-विदेश से उदासीन संप्रदाय के संत, महात्मा, महामंडलेश्वर, तपस्वी और श्रद्धालु शामिल हुए। अखाड़े की पेशवाई भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और राष्ट्रीय एकता-अखंडता का प्रतीक है। अखाड़े की स्थापना महंत प्रीतम दास ने की थी और उदासीन संप्रदाय की स्थापना गुरु नानक देव जी के बेटे भगवान चंद्राचार्य महाराज ने की थी।

Haridwar Maha Kumbh 2021: Panchayati Akhara Bada Udasin nirvan Peshwai With 108 Feet Long Tricolour Photos
पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाण की पेशवाई - फोटो : अमर उजाला

पेशवाई के दौरान मेला अधिकारी दीपक रावत, कुंभ आईजी संजय गुंज्याल, डीएम सी रविशंकर, एसएसपी डी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस, एसएसपी कुंभ जन्मेजय खंडूरी, अपर मेला अधिकारी हरबीर सिंह, एसपी कुंभ सुरजीत पंवार, एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि, महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि, उपाध्यक्ष महंत देवेंद्र सिंह शास्त्री, श्री निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत रविंद्रपुरी, पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण, महानिर्वाणी अखाड़े के महंत रविंद्र पुरी, महंत रघु मुनि, महंत दुर्गा दास, महंत अद्वैतानंद, महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद, महामंडलेश्वर कपिल मुनि,  महंत कमल दास, महंत दर्शन दास, महंत निरंजन दास, महंत प्रेमदास, महेंद्र जयेंद्र मुनि, महंत निर्मल दास, महंत ब्रह्म मुनि, महंत दुर्वेश दास, महंत बलराम दास, महंत मुरली दास, निर्मल पंचायती अखाड़े के कोठारी महंत जसविंदर सिंह शास्त्री, बाबा हठयोगी, भूपेंद्र कुमार शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Haridwar Maha Kumbh 2021: Panchayati Akhara Bada Udasin nirvan Peshwai With 108 Feet Long Tricolour Photos
पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाण की पेशवाई - फोटो : अमर उजाला

पेशवाई में पहुंचे योग गुरु स्वामी रामदेव ने श्रद्धालुओं के उत्साह को देखते हुए कहा कि लोग योग करके मजबूत हो गए हैं। इसलिए वह पेशवाई में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका मूल अखाड़ा योग परंपरा से जुड़ा है, परंतु अध्यात्म का अखाड़ा श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाण ही है। 

विज्ञापन
Haridwar Maha Kumbh 2021: Panchayati Akhara Bada Udasin nirvan Peshwai With 108 Feet Long Tricolour Photos
पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाण की पेशवाई - फोटो : अमर उजाला

पेशवाई के दौरान भगवान बदरी और केदारनाथ की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। तुलसी चौक पर पुलिस बैंड ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी। यहां पुलिस बैंड ने तरह-तरह की धुन बजाकर पेशवाई का स्वागत किया। लयबद्ध तरीके से पुलिस बैंड के जवानों ने प्रस्तुति दी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed