गन्ना पेराई सत्र का उद्धाटन करने पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को किसानों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान किसान त्रिवेंद्र सिंह के वाहन के आगे लेट गए। सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत देहरादून जिले के डोईवाला में गन्ना पेराई सत्र का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान किसान उनके वाहन के सामने लेट गए और धरना प्रदर्शन किया। उक्त किसान कई दिन से गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग कर रहे हैं। इसी क्रम में आज किसानों ने डोईवाला में धरना-प्रदर्शन किया। इसी दौरान यह बवाल हो गया। संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े किसानों ने डोईवाला के मुख्य द्वार के समक्ष गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन पर बैठे हुए थे। इसी दौरान सोमवार को सुबह 11:30 बजे गन्ना पेराई सत्र के कार्यक्रम के लिए पहुंचे गन्ना मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल पहुंचे। जिन्हें देखकर नए गन्ने मूल्यों को लेकर किसानों ने नारेबाजी शुरू कर दी। विरोध के कारण गन्ना मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने पेराई सत्र का शुभारंभ किया।
उत्तराखंड: गन्ना पेराई सत्र का उद्धाटन करने पहुंचे पूर्व सीएम त्रिवेंद्र तो उनके वाहन के आगे लेट गए किसान, तस्वीरें
संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 22 Nov 2021 02:17 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन