फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मसूरी से हंसी खुशी लौट रहे थे दिल्ली के पर्यटक, देहरादून पहुंचने से पहले ही कार हुई हादसे का शिकार, तस्वीरें

Thu, 01 Apr 2021 12:59 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 01 Apr 2021 12:59 PM IST
सार

दिल्ली के पर्यटक मसूरी से हंसी खुशी लौट रहे थे कि तभी उनकी कार देहरादून पहुंचने से पहले हादसे का शिकार हो गई और खुशियां मातम में बदल गईं।

विज्ञापन
uttarakhand news: delhi tourist car road accident in mussoorie, two died photos
मसूरी में हादसा - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के पर्यटक मसूरी से हंसी खुशी लौट रहे थे कि तभी उनकी कार देहरादून पहुंचने से पहले हादसे का शिकार हो गई और खुशियां मातम में बदल गईं। गुरुवार को मसूरी के देहरादून मार्ग पर कोल्हूखेत के निकट पानी वाला बैंड के पास पर्यटकों की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को 108 सेवा के माध्यम से कोरोनेशन अस्पताल भेजा। जानकारी के मुताबिक गुरुवार की सुबह मसूरी से देहरादून जा रही पर्यटकों की आई20 कार कोल्हूखेत के निकट पानीवाला बैंड के पास अनियंत्रित हो गई और सड़क के ऊपर के बैंड से नीचे सड़क पर करीब बीस फीट नीचे गिर गई। घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और पांच युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी पांच घायलों को अस्पताल पहुंचाया। शहर कोतवाल देवेन्द्र सिंह असवाल ने बताया कि कार (आई20 डीएल 6सीआर 8591) दुर्घटना में अभिषेक (उम्र 27 वर्ष) पुत्र राजीव निवासी ज्योति नगर दिल्ली और अंकित (उम्र 26 वर्ष) निवासी खुड़बुड़ा मोहल्ला देहरादून की मौके पर ही मौत हो गई।


 

uttarakhand news: delhi tourist car road accident in mussoorie, two died photos
मसूरी में हादसा - फोटो : अमर उजाला

घटना में राजेश (उम्र 38 वर्ष) पुत्र जगदीश निवासी शाहदरा दिल्ली, प्रतीक (उम्र 21 वर्ष) पुत्र राजीव निवासी शाहदरा दिल्ली, आयुष (उम्र 19 वर्ष) पुत्र अशोक निवासी शाहदरा दिल्ली, उदित (उम्र 21 वर्ष) पुत्र दीपक निवासी खुड़बुड़ा मोहल्ला देहरादून और देव (उम्र 19 वर्ष ) पुत्र दीपक खुड़बुड़ा मोहल्ल गंभीर रुप से घायल हो गए।

uttarakhand news: delhi tourist car road accident in mussoorie, two died photos
मसूरी में हादसा - फोटो : अमर उजाला
कोतवाल ने बताया कि घटना में मृतकों का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand news: delhi tourist car road accident in mussoorie, two died photos
मसूरी में हादसा - फोटो : अमर उजाला
दोनों मृतकों व अन्य घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दी गई है। घटना की जांच की जा रही है ।
 
विज्ञापन
uttarakhand news: delhi tourist car road accident in mussoorie, two died photos
मसूरी में हादसा - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया कार की तेज रफ्तार होने के कारण सड़क के तीव्र मोड़ पर वाहन का अनियंत्रित होना माना जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed