फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महंगाई के विरोध में प्रदर्शन: उत्तराखंड में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, सिलिंडर लेकर शामिल हुए हरीश रावत, तस्वीरें

Sun, 07 Nov 2021 01:43 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 07 Nov 2021 01:43 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand News: Congress Protest against Inflation of Lpg Gas and Petrol diesel  Photos
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

देश में डीजल, पेट्रोल एवं रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज प्रदेशभर में पेट्रोल पंपों पर धरना प्रदर्शन किया। देहरादून में राजपुर रोड स्थित यूनिवर्सल पेट्रोल पंप के बाहर कांग्रेसी नेताओं ने धरना दिया।

धरने प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल, पूर्व विधायक राजकुमार, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा, वीरेंद्र पोखरियाल, गरिमा दसोनी आदि शामिल हुए। डोईवाला में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में पुतला दहन किया गया। इस दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत ने सांकेतिक रूप से सिर पर सिलिंडर उठाकर विरोध जताया।

उत्तराखंड चुनाव 2022: विजय शंखनाद रैली से चुनाव का 'शंखनाद' करेगी कांग्रेस, जुटेंगे प्रदेश भर के दिग्गज नेता

कांग्रेस के प्रदेश सचिव महेश जोशी ने कहा कि महंगाई की  वजह से इस बार भी लोगों की दीपावली फीकी रही। हाल ही में विभिन्न प्रदेशों में आए उप चुनाव के नतीजों से केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार डरी सहमी है। इसलिए उन्होंने प्रदेश में पैट्रोल और डीजल में कुछ रुपए कम किए, लेकिन ये नाकाफी है। इसलिए जनता को बड़ी दिए जाने की जरूरत है। 

Uttarakhand News: Congress Protest against Inflation of Lpg Gas and Petrol diesel  Photos
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान हरीश रावत प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर सरकार ने पहले लूटा और फिर लूटे हुए धन को लोगों में बांट दिया। कहा कि इस बार आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा।

Uttarakhand News: Congress Protest against Inflation of Lpg Gas and Petrol diesel  Photos
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

टिहरी जिला मुख्यालय के साईं चौक बौराड़ी में शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौड़ियाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में धरना दिया। उन्होंने कहा पहले तो सरकार ने 30 रूपये तक पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए और अब पांच रुपये कम कर महंगाई कम करने का नाटक किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand News: Congress Protest against Inflation of Lpg Gas and Petrol diesel  Photos
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत न्यूनतम होने के बाद अब भाजपा के राज में सर्वाधिक महंगाई है। पड़ोसी देशों में डीजल और पेट्रोल के दाम बहुत कम हैं। खाद्य तेल के दाम भी 200 रुपये पार हो गया है। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: Congress Protest against Inflation of Lpg Gas and Petrol diesel  Photos
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता खन्ना नगर स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे और वहीं खड़े रहकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का कहना है कि सरकार की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed