फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Big News Today Congress Pc On SIR Accident In Haridwar Kumari Selja latter to Harish rawat

UK Big News: सैलजा ने रोकी हरदा की राह, पहली बार आदि कैलाश में जाम और बेकाबू बस का कहर, पढ़ें बड़ी खबरें

Mon, 05 Oct 2026 05:05 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 05 Oct 2026 05:05 PM IST
सार

उत्तराखंड में आज हरीश रावत को भेजा गया कुमारी सैलजा का पत्र चर्चा में बना रहा। वहीं, पहली बार ऐसा हुआ कि आदि कैलाश में जाम लगा। वहीं, पूर्व सीएम हरीश रावत को प्रदेश प्रभारी का पत्र मिला तो कांग्रेस में हलचल बढ़ गई।

विज्ञापन
Uttarakhand Big News Today Congress Pc On SIR Accident In Haridwar Kumari Selja latter to Harish rawat
उत्तराखंड की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तराखंड: वोट काटने पर भड़के पूर्व विधायक मनोज रावत, निर्वाचन आयोग पर जड़े आरोप, कहा- कोर्ट जाएगी कांग्रेस

विज्ञापन

उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी की एसआईआर कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व विधायक मनोज रावत ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया में उत्तराखंड में 13.85 लाख वोट काटकर निर्वाचन आयोग ने छोटे राज्य में बड़ी लूट की है। प्रीएसआईआर और एसआईआर प्रक्रिया में हुई वोट कटौती के असली आंकड़े को निर्वाचन आयोग सार्वजनिक नहीं कर पा रहा है। कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में रावत ने कहा कि उत्तराखंड में 14 प्रतिशत मतदाताओं के नाम  काटे जाना वोट चोरी की बड़ी वारदात है। जिसको लेकर पार्टी कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


उत्तराखंड: कुमारी सैलजा ने हरीश रावत को भेजा पत्र, रोडशो और कार्यक्रमों पर प्रोटोकॉल का लगाया पहरा
हरदा की हाल की गतिविधियों के बाद प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने उन्हें प्रोटोकॉल याद दिलाते हुए एक पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि आप रोड शो और अन्य राजनीतिक कार्यक्रम कर रहे हैं लेकिन इसकी सूचना न तो प्रदेश अध्यक्ष को दी गई और न ही मुझे बताया गया। प्रभारी ने अनुरोध करते हुए कार्यक्रम पर रोक लगाने का इशारा भी कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिद्वार: ज्वालापुर में बेकाबू बस का कहर, पांच वाहनों को मारी टक्कर, चालक का हाथ कटकर अलग, एक कुत्ते की भी मौत
हरिद्वार के ज्वालापुर में सोमवार को तेज रफ्तार बस के अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा हो गया। दुर्गा चौक के पास बेकाबू बस ने एक ऑटो और चार कारों को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक त्रिलोक सिंह गुसाईं गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनका एक हाथ कटकर अलग हो गया। उन्हें उपचार के लिए जौलीग्रांट हायर सेंटर रेफर किया गया है। पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड: कैबिनेट का युवाओं को तोहफा, उच्च शिक्षा में 1.19 लाख विद्यार्थियों को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

हरिद्वार: धनौरी लॉ कॉलेज में हादसा, भरभराकर गिरा शौचालय का हिस्सा, मलबे में दबा पीएसी का जवान, रेस्क्यू किया
धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में पीएसी की एक कंपनी के ठहरने के दौरान सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। कॉलेज परिसर में बने शौचालय का हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय में मौजूद पीएसी का एक जवान आदिल मलबे में दब गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पढ़ें पूरी खबर

14,500 फीट की ऊंचाई पर भी वाहनों की कतार, आदि कैलाश में पहली बार लगा जाम

कुमाऊं के जागेश्वर, कैंची धाम, नैनीताल आदि पर्यटक स्थलों पर जाम की समस्या आम है। ऐसा पहली बार हुआ है जब उच्च हिमालयी क्षेत्र में 14,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित आदि कैलाश में भी जाम की समस्या सामने आई है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed