फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड : त्रिवेंद्र के लिए हालात हुए मुश्किल, सत्ता परिवर्तन की चर्चा के बीच सीएम पद की रेस में हैं ये तीन नाम

Sun, 07 Mar 2021 04:37 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली/देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली/देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 07 Mar 2021 04:37 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news: bjp core group meeting in dehradun, uttarakhand cm can be change
सत्ता परिवर्तन की चर्चा को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के खिलाफ जारी असंतोष की खबरों के बीच राज्य में सत्ता परिवर्तन की चर्चा को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल मची हई है। अगले मुख्यमंत्री की रेस में मुख्यतया तीन नाम सामने आ रहे हैं। माना जा रहा है कि इसी क्रम में पार्टी के संसदीय बोर्ड ने शनिवार को देहरादून में कोर ग्रुप की बैठक बुलाई थी। पार्टी उपाध्यक्ष रमन सिंह को भेजकर स्थिति की जानकारी ली। इस पूरी प्रक्रिया में शामिल एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि स्थिति बेहद गंभीर है और हालात संभालने के लिए सभी विकल्प खुले हैं। सूत्रों की मानें तो शनिवार को हुई पार्टी की कोर ग्रुप की बैठक में कई सांसदों, विधायकों और मंत्रियों ने त्रिवेंद्र सिंह रावत के खिलाफ मोर्चा खोला है। वहीं पर्यवेक्षक भेजने और कोर ग्रुप की बैठक बुलाकर राय जानने का फैसला अचानक हुआ। राज्य के कई नेताओं को दिल्ली से फोन कर बैठक के लिए पहुंचने के लिए कहा गया। दो दर्जन विधायकों को दो-तीन हेलिकॉप्टर के जरिए गैरसैंण से देहरादून एयरलिफ्ट किया गया। निशंक को लखनऊ से, दिल्ली आ रहे अजय भट्ट को रास्ते से ही देहरादून, जबकि विजय बहुगुणा को दिल्ली से भेजा गया। इस बैठक के लिए गैरसैंण में चल रहे विधानसभा सत्र के दौरान बजट को आनन फानन  पारित कराया गया। हालात संभालने के लिए विधायक दल की बैठक बुलाए जाने की चर्चा भी जोरों पर है। सूत्रों का कहना है कि अगर विधायक दल की बैठक हुई तो इसका सीधा अर्थ है कि राज्य में नेतृत्व परिवर्तन तय है। 



उत्तराखंड: अचानक भाजपा केंद्रीय पर्यवेक्षक पहुंचे देहरादून, चढ़ा सियासी पारा

uttarakhand news: bjp core group meeting in dehradun, uttarakhand cm can be change
केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

वहीं सीएम पद की रेस में केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, सतपाल महाराज और सांसद अनिल बलूनी हैं। बताया जा रहा है कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के दौरान उत्तराखंड में बगावत होने की आशंका थी। 

uttarakhand news: bjp core group meeting in dehradun, uttarakhand cm can be change
अनिल बलूनी - फोटो : फाइल फोटो

इसलिए आनन फानन पर्यवेक्षक भेजकर स्थिति संभालने की कोशिश की गई। सूत्रों के मुताबिक कोर ग्रुप की बैठक के बाद शनिवार को ही पार्टी के कई विधायक दिल्ली रवाना हो गए थे। रविवार को कई और विधायक भी दिल्ली पहुंच सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand news: bjp core group meeting in dehradun, uttarakhand cm can be change
सतपाल महाराज - फोटो : फाइल फोटो

केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर देहरादून भेजे गए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक से अलग से मंत्रणा हुई। निशंक को भी भाजपा कोर कमेटी की बैठक में भाग लेना था। लेकिन फ्लाइट लेट होने के कारण वह लखनऊ से देहरादून समय पर नहीं पहुंच सके। 

विज्ञापन
uttarakhand news: bjp core group meeting in dehradun, uttarakhand cm can be change
भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम - फोटो : सोशल मीडिया

केंद्रीय पर्यवेक्षक जब दिल्ली लौटने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे तो वहां डॉ. निशंक की उनसे भेंट हुई। एयरपोर्ट के ही लॉज में रमन सिंह, दुष्यंत गौतम और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत के साथ निशंक से चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक, शीर्ष नेताओं के बीच यह चर्चा करीब 20 मिनट हुई। एयरपोर्ट पर ही शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय और सुरेश राठौर ने भी रमन सिंह से भेंट की। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed