{"_id":"6b048350ff97bb475d09241e","slug":"uttarakhand-disaster-management-day-mock-drills-and-other-events-held-across-state-starting-25-november-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: 28 नवंबर को मनाया जाएगा आपदा प्रबंधन दिवस, प्रदेशभर में 25 से होंगे मॉक ड्रिल व अन्य कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: 28 नवंबर को मनाया जाएगा आपदा प्रबंधन दिवस, प्रदेशभर में 25 से होंगे मॉक ड्रिल व अन्य कार्यक्रम
Mon, 23 Nov 2026 11:49 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Mon, 23 Nov 2026 11:49 PM IST
सार
उत्तराखंड पहला राज्य है, जिसने पृथक आपदा प्रबंधन विभाग स्थापित किया। वर्ष 2007 में उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) का गठन किया गया।
विज्ञापन
मॉकड्रिल
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रत्येक वर्ष 28 नवंबर को राज्य में आपदा प्रबंधन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसी के तहत 25 से 28 नवंबर तक प्रदेश के विद्यालयों, कार्यालयों, विकासखंडों और तहसील स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम, मॉक ड्रिल एवं जनजागरूकता गतिविधियां हाेंगी। 27 नवंबर को सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन के वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा।
विज्ञापन
हाल के वर्षों में आपदा प्रबंधन से जुड़े कार्याें में खासी तेजी आई है। कुछ समय पूर्व ही उत्तराखंड में हिमनद झील विस्फोट के खतरे की संवेदनशीलता को देखते वसुंधरा हिमनद झील पर सीबीआरआई में विकसित अर्ली वार्निग सिस्टम लगाया गया है। इसके अलावा राज्य में हाइड्रो-मौसमी सेंसर की संख्या को बढ़ाया गया है, अब इनकी संख्या 525 हो गई है। वर्ष-2020-21 से 2025-26 तक 2,339 प्रशिक्षण कार्यक्रमों में 2.69 लाख से अधिक प्रतिभागियों प्रशिक्षित किया गया है। मुख्यमंत्री के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) एवं राष्ट्रीय आपदा मोचन निधि (एनडीआरएफ) के तहत विभिन्न मदों में दी जाने वाली सहायता राशि के मानकों में वृद्धि की है।
विज्ञापन
UK Top News: सात मृतकों की हुई अंत्येष्टि, गुलदार ने महिला को मार डाला, कल होगा सुरेश राठौर का नार्को टेस्ट
विज्ञापन
आपदा प्रबंधन व्यवस्था का संस्थागत सुदृढ़ीकरण
उत्तराखंड पहला राज्य है, जिसने पृथक आपदा प्रबंधन विभाग स्थापित किया। वर्ष 2007 में उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) का गठन किया गया। वर्ष 2014 में स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (एसडीआरएफ) गठित की गई, जबकि वर्ष 2025 में आईआरएस व्यवस्था को राज्य, जनपद व तहसील स्तर तक विस्तारित किया गया। वर्ष 2022 में उत्तराखंड लैंडस्लाइड मिटिगेशन एंड मैनेजमेंट सेंटर को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में स्थापित किया गया।
