हेलमेट लगाकर स्कूटी में सफर कर रहा ये डॉगी देहरादून में आकर्षण का केंद्र बन गया। जी हां, बड़े ही शांत ढंग से ये डॉगी स्कूटी पर हेलमेट लगाए इस आदमी के पीछे बैठा दिखाई दिया। जैसे ही ये डॉगी देहरादून की सड़कों पर निकला तो लोगों के बीच कौतूहल सा मच गया। लोग इस डॉगी की फोटो लेने से भी नहीं चूके। वहीं स्कूटी चला रहे व्यक्ति ने खुद भी हेलमेट पहना हुआ था। उन्होंने खुद की साथ ही डॉगी की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा था। हेलमेट के साथ ही उसकी आंखों की सुरक्षा के लिए चश्मा भी पहनाया हुआ था। गले में सजावटी पट्टा भी उस पर खूब जच रहा था। ऐसा लग रहा था कि वह लोगों को हेलमेट के प्रति जागरुक कर रहा हो। शनिवार को राजधानी देहरादून में यह नजारा देख हर किसी का चेहरा खिल गया। देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र के लालपुल पर यह नजारा देखने को मिला। अब तक ऐसी वीडियो या फोटो केवल साेशल मीडिया पर ही देखने को मिलते थे। लेकिन खुद अपने सामने ऐसा नजारा देखकर लोग बेहद खुश हाे रहे थे। डॉगी का अनुशासन और उसका ये अंदाज सभी को भा रहा था। सभी उसकी तारीफ करते नहीं थक रहे थे।
सुरक्षा है जरूरी: हेलमेट पहनकर स्कूटी पर सफर कर रहा ये डॉगी बना आकर्षण का केंद्र, तस्वीरों में देखें इसका स्टाइल
शिवेश शर्मा, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 07 Mar 2021 03:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन