रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि में ऑल्टो कार अचानक अनियंत्रित होकर मंदाकिनी नदी में गिर गई। इस हादसे में कार चालक किशोरी लाल निवासी मैखण्डा, फाटा, रुद्रप्रयाग की मौत हो गई है। बताया गया कि कार में चालक के अलावा और कोई दूसरी सवारी नहीं थी। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने शव बरामद कर लिया है। जानकारी के मुताबिक अगस्त्यमुनि के गंगानगर में गुरुवार की सुबह 7.30 बजे एक कार मंदाकिनी नदी में समा गई। बताया गया कि चालक कार बैक कर रहा था और तभी कार नदी में गिर गई। काफी मशक्कत के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम रस्सों की सहायता से नदी में उतरी और शव को बरामद किया। शव पोस्टमॉर्टम के जिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेजा गया है। गुरुवार की सुबह हादसे की सूचना मिलने के तुरंत रिस्पांस करते हुए थाना अगस्त्यमुनि का पुलिस बल, एसडीआरएफ तथा अग्निशमन इकाई की दो टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं।
उत्तराखंड: नदी में गिरी कार तो मच गई चीख-पुकार, रस्सों से तेज लहरों पर उतरे जवानों ने किया राहत-बचाव कार्य, तस्वीरें
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 29 Jul 2021 02:42 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन