फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आफत की बारिश: देहरादून में ताल-तलैया बनीं सड़कें, उफनाए नालों ने मचाया तांडव, घरों में घुसा पानी, तस्वीरें...

Wed, 25 Aug 2021 09:38 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 25 Aug 2021 09:38 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Monsoon Update Today: Waterlogging in dehradun after extreme Rainfall photos
देहरादून की सड़कों पर भरा पानी - फोटो : अमर उजाला

राजधानी देहरादून में मौसम के बदले मिजाज के चलते मंगलवार देर शाम से शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने राजधानी व आसपास के इलाकों में जनजीवन अस्त व्यस्त करके रख दिया। लगातार कई घंटे की मूसलाधार बारिश के चलते दर्जनभर इलाकों में जलभराव हो गया। दिलाराम चौक, सर्वे चौक, घंटाघर, महाराजा अग्रसेन चौक, कारगी चौक समेत कई चौराहों पर जलभराव होने से लोगों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। 



उत्तराखंड में तबाही: देर रात देहरादून में फटा बादल, घरों में घुसे पत्थर और मलबा, बर्बादी का मंजर तस्वीरों में...

मूसलाधार बारिश के चलते नाले भी उफान पर आ गए। गल्जवाड़ी, डाकरा गढ़ी, घंघोरा कैंट, मयूरी बिहार कंडोली, सालावाला, गोविंदगढ़, बसंत विहार, इंदिरानगर, जीएमएस रोड, नेहरू कालोनी, धर्मपुर, राजेंद्र नगर, टीचर्स कॉलोनी, सरस्वती विहार, केवल बिहार, सुमननगर, नीलकंठ विहार, पंडितबाड़ी, गांधी रोड, आईएसबीटी, किशननगर, राजेंद्रनगर, त्यागी रोड, पटेलनगर, डालनवाला समेत कई इलाकों में जलभराव से लोगों को भारी मुसीबत झेलनी पड़ी।

ऋषिकेश: भारी बारिश के बाद काटल गांव में फटा बादल, उफान पर गंगा और सहायक नदियां, अलर्ट जारी, तस्वीरें...

नालियों, नालों का पानी आसपास की लोगों के घरों में घुस गया। तमाम इलाकों में जबरदस्त जलभराव होने अफरातफरी मच गई। लोग दिनभर घरों में घुसे पानी को निकालने में जुटे रहे। शाम पांच बजे के बाद बारिश थमी तो लोगों ने राहत की सांस ली। 

हरिद्वार: मूसलाधार बारिश के बाद गंगा और नाले उफान पर, नदी में खड़ी कार बहकर हरकी पैड़ी के पास पहुंची, तस्वीरें...

Uttarakhand Monsoon Update Today: Waterlogging in dehradun after extreme Rainfall photos
टपकेश्वर मंदिर में उफान पर आई नदी - फोटो : अमर उजाला

टपकेश्वर मंदिर में बह रही टमसा नदी भी बारिश के बाद उफान पर आ गई। उधर, शहर में स्मार्ट सिटी परियोजना के अधूरे निर्माण कार्य भी बारिश में लोगों के लिए मुसीबत बन गए। सड़कों की खुदाई के कारण जलनिकासी नहीं होने से स्थिति और बदतर हो गई। यह स्थिति तब है जबकि सरकार, शासन और स्मार्ट सिटी के सीईओ ने तमाम एजेंसियों को मानसून से पहले ही निर्माण कार्य पूरे करने की हिदायत दी थी, लेकिन निर्माण कार्य आधे-अधूरे होने से लोगों की मुसीबतें बढ़ गई हैं।


Uttarakhand Monsoon Update Today: Waterlogging in dehradun after extreme Rainfall photos
देहरादून की सड़कों पर भरा पानी - फोटो : अमर उजाला

मूसलाधार बारिश के बीच राजधानी के गोविंदगढ़ इलाके के लोग पूरी रात पहरेदारी करते रहे। गोविंदगढ़ के लोगों को नाले के उफनाने का डर सता रहा था। गनीमत रही कि नाले का पानी कॉलोनियों में नहीं घुसा। लोगों का कहना है कि नगर निगम और सिंचाई विभाग की ओर से कराए जा रहे निर्माण कार्य पूरे नहीं होने से बारिश में भारी तबाही हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Monsoon Update Today: Waterlogging in dehradun after extreme Rainfall photos
देहरादून की सड़कों पर भरा पानी - फोटो : अमर उजाला

मूसलाधार बारिश से रिस्पना और बिंदाल जैसी नदियों के किनारे बसी दो दर्जन से अधिक बस्तियों के लोगों की भी सांसे अटकी रही। दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ृने से लोगों दहशत का माहौल रहा। लोगों को इस बात का डर सताता रहा कि नदियों में और उफान न आ जाए। गनीमत रही कि नदियों का जलस्तर तो बड़ा, लेकिन उतना नहीं बड़ा जिससे कि मुसीबत खड़ी होती।

विज्ञापन
Uttarakhand Monsoon Update Today: Waterlogging in dehradun after extreme Rainfall photos
देहरादून की सड़कों पर भरा पानी - फोटो : अमर उजाला

जिले के देहात क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश के चलते सहस्रधारा-कार्लीगाड संपर्क मार्ग, संतला देवी संपर्क मार्ग, सहस्रधारा-चामासारी मार्ग, मालदेवता-सेरकी सिल्ला मार्ग, किमाड़ी मार्ग, लंबीधार किमाड़ी मार्ग, किरसाली-अस्थल मार्ग, इठारना-देवली मार्ग, मीनस-अटाल राज्य मार्ग, किमोड़ी से रिखौली मार्ग, फुलेरा से क्यारा मार्ग समेत दो दर्जन से अधिक सड़कें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इन मार्गो पर यातायात बाधित है। जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने क्षतिग्रस्त मार्गों की जल्द मरम्मत के आदेश दिए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed