{"_id":"60f6df0854cd054d58147007","slug":"uttarakhand-monsoon-update-many-road-closed-after-heavy-rainfall-in-kumaon-and-tourist-died-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: कुमाऊं में बारिश से रास्ते बंद, उफनाए गदेरे में बही महिला, गुरुग्राम के पर्यटक की मौत, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: कुमाऊं में बारिश से रास्ते बंद, उफनाए गदेरे में बही महिला, गुरुग्राम के पर्यटक की मौत, तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,नैनीताल/हल्द्वानी
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 20 Jul 2021 08:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
कुमाऊं में बारिश से हाल बेहाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तराखंड के कुमाऊं में बारिश जमकर कहर बरपा रही है। बारिश के चलते हुए हादसों में हरियाणा निवासी एक सैलानी की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं चंपावत में मलबे की चपेट में आने से एक कार खाई में गिर गई, जिससे इसमें सवार परिवार के पांच लोग घायल हो गए। यहां मलबे के चपेटमें आने से एक कैंटर भी खाई में गिर गया। उधर, लोहाघाट में एक महिला उफान में आए गधेरे में बह गई। उसका कुछ पता नहीं चल पाया।
नैनीताल-कालाढूंगी रोड पर मंगलवार को बूढ़ा पहाड़ के पास पहाड़ी से गिरे बोल्डर ने सैलानियों की कार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में कार सवार हैरिटेज सिटी एमजी रोड गुरुग्राम निवासी हनुमंत तलवार (55) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी मीना तलवार (55) बुरी तरह घायल हो गईं। महिला को प्राथमिक इलाज के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया। बोल्डर से कार के परखचे उड़ गए। कार सवारों को निकालने के लिए कार को मशीन से काटना पड़ा।
मूसलाधार बारिश से हुए भूस्खलन से तेज गति से आए पानी और मलबे की चपेट में आकर टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनलेख के पास खड़ी एक कार और एक कैंटर 30 फीट गहरी खाई में गिर गए।
2 of 8
कुमाऊं में बारिश से हाल बेहाल
- फोटो : अमर उजाला
दुर्घटना में पिथौरागढ़ जिले के गुरना निवासी खीम सिंह (41), प्रिया लाल (37) पत्नी खीम सिंह और उनके तीन बच्चे तनीसा (13), करन (11) और नायरा (2) घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल लाया गया। खाई में गिरे कैंटर में कोई नहीं था।
3 of 8
कुमाऊं में बारिश से भूस्खलन हुआ
- फोटो : अमर उजाला
इस जगह पर पहली बार भूस्खलन हुआ है। आगे सड़क बंद होने के कारण वाहनों को बनलेख के पास रोका गया था। मलबे के साथ अचानक आए पानी से बादल फटने की चर्चाओं को आपदा प्रबंधन विभाग ने खारिज किया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी (डीडीएमओ) मनोज पांडेय ने कहा कि पहाड़ी से भूस्खलन में एक साथ तेज वेग से सड़क पर पानी आया, जिसकी चपेट में आने से दो वाहन बहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
कुमाऊं में बारिश से सड़क धंसी
- फोटो : अमर उजाला
बाराकोट ब्लॉक के पाड़ासोंसेरा में उफान पर आए रुय्नी गधेरे में पाड़ासोंसेरा निवासी गीता देवी (35) बह गई है। ग्रामीण और राजस्व पुलिस महिला की तलाश में जुटी है। अभी महिला का कोई कुछ नहीं चल पाया है। उधर, बागेश्वर में आरे गांव के पास सरयू में छलांग लगाने वाली बुजुर्ग महिला गोपुली देवी (78) का मंगलवार को भी कुछ पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
5 of 8
कुमाऊं में बारिश से सड़क धंसी
- फोटो : अमर उजाला
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलबा आने से सुबह आठ बजे से दिनभर आवाजाही ठप रही। एनएच पर मंगलवार को पांच जगह राजमार्ग बंद रहा। देर शाम तक धौन को छोड़ कर अन्य जगहों से मलबा हटा लिया गया था। इधर, धौन के पास कुछ जगह सड़क का एक हिस्सा टूट गया। चंपावत जिले में आठ ग्रामीण सड़कें बंद हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।