फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मसूरी: बारिश के बीच बड़ी संख्या में पहाड़ों की रानी की सैर पर पहुंचे सैलानी, दिनभर रेंगते रहे वाहन, तस्वीरें...

Fri, 18 Jun 2021 09:01 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 18 Jun 2021 09:01 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Monsoon Rainfall News: Tourist Crowd in Mussoorie and Traffic jam photos
मसूरी पहुंचे सैलानी - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में बारिश के बाद से मौसम सुहावना बना हुआ है। पहाड़ों की रानी मसूरी में पिछले चार दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है। पल-पल बदलते मौसम का लुत्फ उठाने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी मसूरी पहुंच रहे हैं। 



यह भी पढ़ें... उत्तराखंड : बारिश के बाद भी नहीं रुके सैलानियों के कदम, नैनीताल में दिखी पर्यटकों की आवाजाही, तस्वीरें

शहर में शुक्रवार को बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे, इससे विभिन्न चौक-चौराहों पर जाम लग गया। मालरोड पर भी जाम की स्थिति बनी रही। दिनभर वाहन रेंग-रेंगकर चलते नजर आए। इससे सैलानियों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। पुलिस को भी जाम खोलने में मशक्कत करनी पड़ी। 

शहर के लाइब्रेरी चौक, भगत सिंह चौक, मालरोड, कैंपटी रोड, लंढौर रोड, लालटिब्बा रोड, मैसानिक बस स्टैंड सहित सभी चौक-चौराहों पर कई बार जाम की स्थिति बनी। मालरोड की हालत भी दिनभर खराब बनी रही। 

मसूरी में सुबह से ही पर्यटकों के वाहन रेंगते नजर आए। शहर में चौक-चौराहों पर पुलिस जवानों का जाम खुलवाने में पसीना निकल गया। वहीं, शहर कोतवाल राजीव रौथाण ने कहा कि शहर के सभी चौक चौराहों पर पुलिस तैनात है। ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी दी जा रही है।

Uttarakhand Monsoon Rainfall News: Tourist Crowd in Mussoorie and Traffic jam photos
मसूरी में लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

बारिश के बाद शहर के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार सुबह बारिश के साथ घना कोहरा भी छाया रहा, जिससे वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। बारिश से स्थानीय लोगों का कामकाज भी प्रभावित हुआ।

Uttarakhand Monsoon Rainfall News: Tourist Crowd in Mussoorie and Traffic jam photos
मसूरी पहुंचे सैलानी - फोटो : अमर उजाला

शहर में कभी धूप, कभी बारिश तो कभी कोहरा छा जा रहा है। सैलानी पल-पल बदलते मौसम का लुत्फ उठा रहे हैं। साथ ही मालरोड पर भुट्टे का भी आनंद ले रहे हैं। शुक्रवार को सैलानी हल्की बारिश में खूब मस्ती करते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Monsoon Rainfall News: Tourist Crowd in Mussoorie and Traffic jam photos
मसूरी में लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली से आई मधु सिंह कहती हैं कि मसूरी का मौसम बेहद खुशगवार है, बार-बार यहां मौसम का मिजाज बदलते दिखाई दे रहा है। वहीं, पंजाब के सैलानी जोगिन्दर सिंह का कहना है कि मसूरी आकर उनको राहत मिली है।

विज्ञापन
Uttarakhand Monsoon Rainfall News: Tourist Crowd in Mussoorie and Traffic jam photos
मसूरी में लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि मसूरी में माहौल भी अच्छा है। होटलों में उनको अच्छी तरह से सहयोग किया जा रहा और मौसम बेहद खुशनुमा है। वहीं, मौसम विभाग ने पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत जिले में शुक्रवार को बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed