कोरोना कर्फ्यू में धीरे-धीरे मिल रही छूट के बाद नैनीताल और आसपास के पर्यटक स्थलों में सैलानियों की आवाजाही नजर आने लगी है। हालांकि अभी रोपवे, चिड़ियाघर, केव गार्डन व बॉटनिकल गार्डन जैसे स्थान सैलानियों के लिए नहीं खुले हैं। गुरुवार को नैनीताल में दिन भर रुक-रुककर बारिश होती रही। दोपहर में कुछ देर के लिए बारिश थमी तो सैलानियों ने माल रोड में चहलकदमी करने के अलावा नौकायन किया। मल्लीताल फ्लैट्स में लगी दुकानों से खरीदारी भी की। वाहनों की भीड़ न होने के कारण अभी यहां जाम जैसी स्थितियां नहीं हैं। भीमताल, सातताल और नौकुचियाताल में इक्का दुक्का सैलानी ही नौकायन करते नजर आए। पर्यटन व्यवसायियों का कहना है कि यदि बाजार पूरे दिन खुलें तो सैलानियों की संख्या में इजाफा होने लगेगा। वहीं मसूरी मौसम का मिजाज बदलने से मौसम काफी खुशनुमा रहा। गुरुवार को हालांकि बारिश के चलते शहर में आए सैलानी सैर सपाटा नहीं कर पाए। शहर में पिछले तीन दिनों से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। बारिश से तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ गई है। शुक्रवार को भी नैनीताल और मसूरी में बारिश का दौर जारी रहा।
उत्तराखंड : बारिश के बाद भी नहीं रुके सैलानियों के कदम, 45 पर्यटकों का पुलिस ने किया चालान
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 18 Jun 2021 01:21 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन