फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dehradun: शहीद बेटे का पार्थिव शरीर देख बिलख पड़े परिजन, खानदान के इकलौते चिराग थे टीकम, तस्वीरें

Tue, 04 Apr 2023 09:39 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, सेलाकुई (विकासनगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सेलाकुई (विकासनगर) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 04 Apr 2023 09:39 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Martyr Soldier Assistant Commandant tikam Singh Funeral Family Crying photos
शहीद टीकम सिंह का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला

शहीद टीकम सिंह नेगी अपने खानदान के इकलौते चिराग थे। उनकी एक छोटी बहन माधुरी है, जिसका विवाह हो चुका है। टीकम के दादा और पिता भी परिवार के इकलौते चिराग थे। वहीं शहीद टीकम का भी एक ही बेटा है। टीकम के शहीद होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।



Uttarakhand: सैन्य सम्मान के साथ हुई शहीद टीकम की अंत्येष्टि, चचेरे भाई ने दी चिता को मुखाग्नि

शहीद टीकम सिंह नेगी के पार्थिव शरीर के घर पर पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। परिजनों को रोता बिलखता देख हर किसी की आंखें नम हो गई। परिजनों को ढांढस बंधाते हुए आईटीबीपी के कई अधिकारियों और जवानों की आंखें छलक गईं।

Uttarakhand Martyr Soldier Assistant Commandant tikam Singh Funeral Family Crying photos
असिस्टेंट कमांडेंट टीकम सिंह नेगी का पार्थिव शरीर पहुंचा देहरादून - फोटो : अमर उजाला

जैसे ही शहीद के ताबूत को अंतिम यात्रा के लिए ट्रक में रखा जाने लगा, छोटी बहन माधुरी फूट-फूट कर रोने लगी। बोली अब मैं किसको भाई बोलूंगी, किसकी कलाई पर राखी बांधूंगी। नम आंखों से माधुरी ने भाई टीकम की अंतिम यात्रा को विदाई दी। 

Uttarakhand Martyr Soldier Assistant Commandant tikam Singh Funeral Family Crying photos
शहीद टीकम सिंह नेगी का पार्थिव शरीर पहुंचा घर - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर शहीद हुए राजावाला-सेलाकुई निवासी असिस्टेंट कमांडेंट टीकम सिंह नेगी (34) का मंगलवार को प्रेमनगर स्थित श्मशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Martyr Soldier Assistant Commandant tikam Singh Funeral Family Crying photos
शहीद के परिजन - फोटो : अमर उजाला

चचेरे भाई शुभम रावत ने शहीद की चिता को मुखाग्नि दी। नम आंखों से परिजनों और क्षेत्रवासियों ने शहीद को अंतिम विदाई दी। उनकी शवयात्रा में जब तक सूरज चांद रहेगा टीकम तेरा नाम रहेगा, भारत माता की जय के नारे गूंजते रहे।

विज्ञापन
Uttarakhand Martyr Soldier Assistant Commandant tikam Singh Funeral Family Crying photos
शहीद टीकम सिंह का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला

देहरादून जनपद के राजावाला गांव निवासी टीकम सिंह नेगी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) में असिस्टेंट कमांडेंट थे। वर्तमान में वह भारत-चीन सीमा पर लद्दाख में गोपनीय मिशन पर थे। जहां पेट्रोलिंग के दौरान बोल्डर गिरने से उनके सिर पर गंभीर चोटें आई थी, जिसमें वे शहीद हो गए थे। बीते सोमवार की सुबह करीब 10 बजे परिजनों को उनके शहीद होने की खबर मिली, जिससे पूरे क्षेत्र में मातम छा गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed