फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gangotri National Park: पर्यटकों से गुलजार हुई नेलांग घाटी, सुंदरता देखकर हुए अभिभूत, तस्वीरों में देखिए

Mon, 03 Apr 2023 02:17 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 03 Apr 2023 02:17 PM IST
विज्ञापन
Gangotri National Park Delhi tourists group was overwhelmed by beauty of Nelong Valley Uttarakhand See Photos
नेलांग घाटी पहुंचे पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट खुलते ही नेलांग घाटी पर्यटकों से गुलजार होने लगी है। दिल्ली के पर्यटकों का दल घाटी की सुंदरता देखकर अभिभूत हुआ। इस दौरान पर्यटकों को घाटी में भरल (नीली भेड़) भी दिखी। बीते शनिवार को दिल्ली के पर्यटक दंपती अनूर पांडे व अंजू छाबड़ा, ओमप्रकाश व स्थानीय टूर एंड ट्रैकिंग एजेंसी संचालक तिलक सोनी के साथ नेलांग घाटी का दीदार करने पहुंचे थे।

पर्यटक अनूर पांडे ने बताया कि उन्होंने नेलांग घाटी के बारे में बहुत सालों से सुना था जब उन्हें एक अप्रैल को घाटी के पर्यटकों के लिए खुलने की बात पता चली तो वे यहां पहुंचे। पर्यटक ओमप्रकाश ने कहा कि उन्होंने कई पर्यटक स्थलों का भ्रमण किया है लेकिन नेलांग घाटी बेहद सुंदर है।

तिलक सोनी ने बताया कि नेलांग घाटी तिब्बती पठार का क्षेत्र है। यहां केवल 500 किमी की दूरी पर देखने को मिल जाती है।

Gangotri National Park Delhi tourists group was overwhelmed by beauty of Nelong Valley Uttarakhand See Photos
नेलांग घाटी पहुंचे पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

घाटी में खड़ी पहाड़ियों के बीच से हिमालय का दीदार आकर्षित करता है। बताया कि कुछ दिन बाद केरल, कर्नाटक व तमिलनाडु के 9 से 10 पर्यटकों का एक अन्य दल यहां पहुंच रहा है।

Gangotri National Park Delhi tourists group was overwhelmed by beauty of Nelong Valley Uttarakhand See Photos
नेलांग घाटी - फोटो : अमर उजाला

इनर लाइन होने के चलते विदेशी पर्यटकों को नहीं है अनुमति नेलांग घाटी में पर्यटक भैंरोघाटी चेक पोस्ट से नेलांग घाटी में स्थित पहली चेकपोस्ट नेलांग तक 23 किमी तक ही आवाजाही कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gangotri National Park Delhi tourists group was overwhelmed by beauty of Nelong Valley Uttarakhand See Photos
नेलांग घाटी पहुंचे पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

भारत-चीन सीमा से लगी इस घाटी में सुरक्षा कारणों से पर्यटकों को केवल नेलांग चेकपोस्ट तक ही आवाजाही की अनुमति है। इनर लाइन का क्षेत्र होने के चलते विदेशी पर्यटकों को अनुमति नहीं है। यहां पहुंचने के लिए पर्यटकों को 150 रुपए का शुल्क अदा कर प्रशासन से अनुमति लेनी होती है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: पहाड़ी इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी और ओलावृष्टि के आसार
 
विज्ञापन
Gangotri National Park Delhi tourists group was overwhelmed by beauty of Nelong Valley Uttarakhand See Photos
नेलांग घाटी - फोटो : अमर उजाला

-नेलांग घाटी के प्रति पर्यटकों में आकर्षण बढ़ा है। पिछले साल यहां करीब 400 पर्यटक पहुंचे थे। इस बार रिकॉर्ड संख्या में पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद है। -आरएन पांडे, उप निदेशक गंगोत्री नेशनल पार्क।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed