फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Five mini-stadiums and eight sports grounds will be built in the state.

Dehradun News: प्रदेश में बनेंगे पांच मिनी स्टेडियम और आठ खेल मैदान

Thu, 29 Oct 2026 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Five mini-stadiums and eight sports grounds will be built in the state.
Iविधानसभा सत्र में युवा कल्याण मंत्री ने दी जानकारी I
विज्ञापन

Iप्रदेश में खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से पांच नए मिनी स्टेडियम और आठ खेल मैदानों का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न जिलों में निर्माणाधीन खेल परिसंपत्तियों को भी जल्द पूरा करने की तैयारी है। I
Iविधानसभा में विधायक महेश जीना के सवाल के लिखित जवाब में विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने कहा, युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तहत प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2017 से अब तक 48 मिनी स्टेडियमों का निर्माण किया गया। जबकि 11 मिनी स्टेडियम निर्माणाधीन हैं। वहीं, पांच मिनी स्टेडियम प्रस्तावित हैं। इसके अलावा 51 खेल मैदानों का निर्माण किया गया है। तीन खेल मैदान निर्माणाधीन हैं, और आठ खेल मैदान प्रस्तावित हैं। I
विज्ञापन

Iटिहरी, चमोली और बागेश्वर में बनेंगे मिनी स्टेडियम I
Iयुवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तहत टिहरी गढ़वाल के घरगांव-डांडा और विधानसभा क्षेत्र घनसाली के नैलचामी क्षेत्र में मिनी स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। चमोली में विकासखंड नंदानगर के लाखी में और बागेश्वर जिले के कर्मी सौंग एवं देवतोली में मिनी स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। I
विज्ञापन
विज्ञापन

Iप्रदेश में यहां बनेंगे खेल मैदान I
Iयुवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तहत चमोली जिले के नंदानगर ब्लॉक के पंगना, देहरादून के बनियावाला, अल्मोड़ा के रानीखेत एनसीसी ग्राउंड में, नैनीताल के लेटीबुंगा शशबनी में, पिथौरागढ़ के धारचूला ब्लॉक के तीजम, अल्मोड़ा के चौखुटिया, चंपावत जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय लटौली में खेल मैदान का निर्माण किया जाएगा।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed