फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Martyr Assistant Commandant tikam Singh dead body will reach dehradun today

Uttarakhand: सैन्य सम्मान के साथ हुई शहीद टीकम की अंत्येष्टि, चचेरे भाई ने दी चिता को मुखाग्नि

Tue, 04 Apr 2023 07:42 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, सेलाकुई(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, सेलाकुई(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 04 Apr 2023 07:42 PM IST
सार

शहीद टीकम की यूनिट दस दिनों के लिए किसी स्पेशल मिशन पर लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर तैनात थी। इसी दौरान सोमवार को उनकी शहादत की खबर आई।

विज्ञापन
Uttarakhand News Martyr Assistant Commandant tikam Singh dead body will reach dehradun today
असिस्टेंट कमांडेंट टीकम सिंह नेगी का पार्थिव शरीर पहुंचा देहरादून - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर शहीद हुए राजावाला-सेलाकुई निवासी असिस्टेंट कमांडेंट टीकम सिंह नेगी (34) का मंगलवार को प्रेमनगर स्थित श्मशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। चचेरे भाई शुभम रावत ने शहीद की चिता को मुखाग्नि दी। नम आंखों से परिजनों और क्षेत्रवासियों ने शहीद को अंतिम विदाई दी। उनकी शवयात्रा में जब तक सूरज चांद रहेगा टीकम तेरा नाम रहेगा, भारत माता की जय के नारे गूंजते रहे।

विज्ञापन


Uttarakhand: हाईकोर्ट के निर्देश के बाद शासन ने जारी किए आदेश, राजीव भरतरी ने फिर संभाला PCCF पद पर चार्ज
विज्ञापन


देहरादून जनपद के राजावाला गांव निवासी टीकम सिंह नेगी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) में असिस्टेंट कमांडेंट थे। वर्तमान में वह भारत-चीन सीमा पर लद्दाख में गोपनीय मिशन पर थे। जहां पेट्रोलिंग के दौरान बोल्डर गिरने से उनके सिर पर गंभीर चोटें आई थी, जिसमें वे शहीद हो गए थे। बीते सोमवार की सुबह करीब 10 बजे परिजनों को उनके शहीद होने की खबर मिली, जिससे पूरे क्षेत्र में मातम छा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Uttarakhand News Martyr Assistant Commandant tikam Singh dead body will reach dehradun today

मंगलवार की सुबह से ही आईटीबीपी और प्रशासन के अधिकारियों का उनके घर पर पहुंचना शुरू हो गया था। शाम करीब साढ़े तीन बजे जैसे ही आईटीबीपी के जवान शहीद के पार्थिव शरीर को लेकर उनके घर पर पहुंचे, परिजनों में चीख पुकार मच गई। सभी बिलख-बिलख कर रोने लगे। शहीद को श्रद्धांजलि देने बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों की आंखें छलक गई।

Uttarakhand News Martyr Assistant Commandant tikam Singh dead body will reach dehradun today
शहीद टीकम सिंह नेगी का पार्थिव शरीर पहुंचा घर - फोटो : अमर उजाला

शहीद को आईटीबीपी, उत्तराखंड पुलिस के अधिकारियों ने सलामी दी। पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र चढ़ाया। कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, पूर्व मंत्री अरविंद पांडेय, विधायक सहसपुर सहदेव सिंह पुंडीर, एडीजी आईटीबीपी मनोज रावत, एडीजी लॉ एंड आर्डर बी मुरुगेशन, आईजी गढ़वाल केएस नगन्याल, एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने भी शहीद को श्रद्धांजलि दी।

Uttarakhand News Martyr Assistant Commandant tikam Singh dead body will reach dehradun today
शहीद के परिजन - फोटो : अमर उजाला

शाम करीब चार बजे घर से शहीद की शव यात्रा निकली। इस दौरान जब तक सूरज चांद रहेगा, टीकम तेरा नाम रहेगा, भारत माता की जय जैसे नारे गूंजते रहे। अंतिम यात्रा भाऊवाला चौक, सेलाकुई, झाझरा, सुद्धोवाला होते हुए शाम करीब साढ़े पांच बजे प्रेमनगर स्थित श्मशान घाट पहुंची, जहां राजकीय सम्मान के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने शहीद को अंतिम विदाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed