फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिशन 2019: चार दिन पहले मोदी ने की केदारनाथ में साधना और पांचवें दिन मिला जीत का आशीर्वाद

Fri, 24 May 2019 09:08 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 24 May 2019 09:08 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand Lok Sabha Election 2019 Results pm modi get blessing in kedarnath
- फोटो : एएनआई

लोक सभा चुनाव के प्रचार से फारिग होने के बाद केदार धाम पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बाबा केदार का आशीर्वाद मिल ही गया। मतगणना से चार दिन पहले मोदी ने केदारनाथ धाम पहुंच कर बाबा केदार की पूजा अर्चना कर संकल्प लिया था।


 

uttarakhand Lok Sabha Election 2019 Results pm modi get blessing in kedarnath
केदारनाथ धाम का नजारा देखते पीएम मोदी - फोटो : फेसबुक

तीर्थ पुरोहित प्रवीण तिवारी ने मोदी को विजय का आशीर्वाद दिया था। पांचवें दिन गुरुवार को लोक सभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक बढ़त से बाबा केदार का यह आशीर्वाद साकार हो गया है। लोक सभा चुनाव का अंतिम चरण का प्रचार अभियान थमने के बाद पीएम मोदी सीधे केदारनाथ धाम पहुंचे।
 

uttarakhand Lok Sabha Election 2019 Results pm modi get blessing in kedarnath
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

बाबा केदार की विशेष पूजा अर्चना करने के बाद मोदी ने ध्यान गुफा में साधना की। तीर्थ पुरोहित प्रवीण तिवारी ने प्रधानमंत्री को विजय का आशीर्वाद देते हुए बाबा से उनकी मनोकामना पूरी होने की मनौती मांगी थी। बाबा केदार का रुद्राभिषेक कर मोदी ध्यान गुफा में साधना में लीन हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand Lok Sabha Election 2019 Results pm modi get blessing in kedarnath

करीब 17 घंटे की साधना कर गुफा से बाहर निकले। केदार धाम के बाद मोदी ने बदरीनाथ मंदिर में पहुंच कर पूजा अर्चना कर 19 मई को वापस दिल्ली लौटे। बता दें कि पीएम मोदी का बाबा केदार के प्रति अटूट आस्था है।

विज्ञापन
uttarakhand Lok Sabha Election 2019 Results pm modi get blessing in kedarnath
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

हर साल केदार धाम के कपाट खुलने पर मोदी केदारनाथ आते थे। लेकिन इस बार चुनावी व्यस्तता के कारण कपाट खुलने के वक्त नहीं पहुंचे। चुनाव से फारिग होते ही मोदी से सीधे बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचे। केदारपुरी का पुनर्निर्माण भी मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed