फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिशन 2019: टिकट के लिए दिल्ली में डाला था डेरा, लेकिन मोदी लहर में डूबी हरीश रावत की नैय्या

Fri, 24 May 2019 09:07 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 24 May 2019 09:07 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand Lok Sabha Election 2019 Results big margin in harish rawat and ajay bhatt vote

उत्तराखंड की नैनीताल सीट से आ रहे रुझानों में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को करारी हार का सामना करना पड़ रहा है। इनकी नैय्या मोदी लहर में डूबती नजर आ रही है। आज सुबह से आ रहे रुझानों में हरीश रावत भाजपा से पीछे रहे और शाम होते-होते यह अंतर लगातार बढ़ता गया।

uttarakhand Lok Sabha Election 2019 Results big margin in harish rawat and ajay bhatt vote
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत

बता दें कि लोकसभा के चुनावी महासंग्राम में उतरने से पहले ही हरीश रावत के टिकट को लेकर कांग्रेस में घमासान छिड़ गया था। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने टिकट काटे जाने की सूचना पर अपने समर्थक सात विधायकों के साथ दिल्ली में डेरा डाला था।

 

uttarakhand Lok Sabha Election 2019 Results big margin in harish rawat and ajay bhatt vote

इन विधायकों ने अपनी पार्टी के ही कुछ वरिष्ठ नेताओं पर आरोप लगाया था कि वह भाजपा के साथ मिलकर चुनाव में कांग्रेस की संभावनाओं को खत्म करना चाहते हैं। लोकसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया से एक दिन पहले तक आपसी लड़ाई में उलझी कांग्रेस एक भी उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं कर पाई थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand Lok Sabha Election 2019 Results big margin in harish rawat and ajay bhatt vote

पौड़ी गढ़वाल सीट से मनीष खंडूड़ी, टिहरी से प्रीतम सिंह और अल्मोड़ा से प्रदीप टम्टा को हाईकमान ने स्पष्ट संकेत दे दिए थे। लेकिन हरिद्वार और नैनीताल सीट की गुत्थी बुरी तरह उलझ गई थी। क्योंकि पहले हरीश रावत को हरिद्वार से टिकट दिया जा रहा था। लेकिन बाद में उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए नैनीताल से उन्हें चुनाव में उतारने पर हाईकमान ने सहमति जताई थी।

विज्ञापन
uttarakhand Lok Sabha Election 2019 Results big margin in harish rawat and ajay bhatt vote

राजनीतिक गलियारों में खबर फैल रही थी कि कांग्रेस के कुछ नेताओं के दबाव के चलते हरीश रावत का टिकट काटा गया है। जो विधायकों हरीश रावत के समर्थन में दिल्ली गए थे। उनमें पूर्व स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल, उपनेता प्रतिपक्ष करन माहरा, मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन, मनोज रावत, हरीश धामी, आदेश चौहान, ममता राकेश, फुरकान अहमद शामिल थे।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed