फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand Election Results 2022: भाजपाइयों का जोश 'हाई' मतगणना स्थल पर ही लगे जुलूस निकालने, पुलिस को दिखानी पड़ी सख्ती, तस्वीरें...

Fri, 11 Mar 2022 10:29 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 11 Mar 2022 10:29 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Election Results 2022: BJP workers Enthusiasm high in Uttarakhand, processions started at counting site
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव परिणाम 2022, जश्न मनाते भाजपाई - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव के परिणामों को लेकर लोगों में दिनभर उत्साह रहा। सुबह से ही लोग सोशल मीडिया और टीवी चैनलों पर पल-पल की अपडेट लेते रहे। दोपहर बाद तक पूरा परिणाम आने तक लोग घरों से नहीं निकले। वहीं मतगणना स्थल पर समर्थकों की भीड़ जुटी रही। जैसे ही चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में आने शुरू हुए भाजपा समर्थकों का जश्न का सिलसिला शुरू हो गया।

इसी बीच मतगणना स्थल पर ही भाजपाइयों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। जिसके पुलिस को उन्हें रोकना पड़ा। इस बीच उनकी पुलिस से नोंकझोक भी हुई। शहर से लेकर देहात तक विजयी प्रत्याशियों के कार्यकर्ता जश्न में डूब गए और ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर डांस किया। इस दौरान प्रत्याशियों के कार्यालय और घरों के बाहर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। 

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Election Results 2022:  भाजपा की सत्ता में वापसी के रहे ये चार आधार, पीएम मोदी बने सबसे बड़े सूत्रधार

मतगणना शुरू होते ही लोग प्रत्याशियों की जीत को लेकर चर्चा करते रहे। करीब नौ बजे पोस्टल बैलेट की गणना समाप्त होने और ईवीएम से मतगणना शुरू होते ही लोग मोबाइल एप, सोशल मीडिया और टीवी पर विभिन्न चैनलों के माध्यम से मतगणना की पल-पल की अपडेट लेते रहे।
Uttarakhand Election Results 2022: BJP workers Enthusiasm high in Uttarakhand, processions started at counting site
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव परिणाम 2022 - फोटो : अमर उजाला

चुनाव परिणाम आते ही विजयी प्रत्याशियों के घर और कार्यालयों के बाहर कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जमा हो गई।  फूल मालाओं से विजय हुए प्रत्याशियों को भव्य स्वागत किया गया। 

Uttarakhand Election Results 2022: BJP workers Enthusiasm high in Uttarakhand, processions started at counting site
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव परिणाम 2022 - फोटो : अमर उजाला

प्रत्याशियों ने निकाला विजयी जुलूस निकाला। जश्न में एक साथ मनाई होली-दीवाली, मनाई गई। सड़कों पर खड़े होकर समर्थकों ने प्रत्याशियों पर फूल बरसाए। इसी बीच पुलिस ने समर्थकों को हटाया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Election Results 2022: BJP workers Enthusiasm high in Uttarakhand, processions started at counting site
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव परिणाम 2022 - फोटो : अमर उजाला
ऋतु खंडूड़ी की जीत पर भाजपाइयों ने जमकर गुलाल उड़ाया। ढोल नगाड़ों पर समर्थक खूब थिरके। कोटद्वार से भाबर तक विजय जुलूस निकालते हुए होली मनाई गई। 
विज्ञापन
Uttarakhand Election Results 2022: BJP workers Enthusiasm high in Uttarakhand, processions started at counting site
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव परिणाम 2022 - फोटो : अमर उजाला
भाजपा प्रत्याशी मुन्ना सिंह चौहान की जीत के बाद उन्हें बधाई देने के लिए समर्थकों की भीड़ जुट गई। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी व चकराता सीट से चुनाव जीते प्रीतम सिंह ने भी मुन्ना सिंह चौहान को बधाई दी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed