फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने अनुसूचित जाति के पार्टी कार्यकर्ता के घर खाया खाना, देखते रह गए लोग, तस्वीरें

Wed, 10 Nov 2021 08:54 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 10 Nov 2021 08:54 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: CM Pushkar singh Dhami ate food at scheduled caste party worker house in Haldwani Photos
सीएम धामी ने अनुसूचित जाति के कार्यकर्ता के घर खाया खाना - फोटो : अमर उजाला

राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजपुरा स्थित अनुसूचित जाति के कार्यकर्ता नंद किशोर आर्य के घर जाकर भोजन किया। सीएम के लिए लौकी की सब्जी, रोटी, दाल-चावल और खीर परोसी गई। उन्हें कार्यकर्ता के घर खाना खाने जाते देख लोग देखते रह गए।



उत्तराखंड चुनाव 2022: भाजपा के महासंपर्क अभियान की शुरुआत, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने किया आगाज

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मिनी स्टेडियम में राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम के बाद राजपुरा में नंद किशोर आर्य के घर पहुंच गए। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, विधायक राम सिंह कैड़ा, शंकर कोरंगा, अनिल कपूर डब्बू आदि मौजूद थे। नंद किशोर ने बताया कि वह पार्टी का सबसे छोटा कार्यकर्ता है और पेंटिंग के साथ मजदूरी का कार्य करता है। मुख्यमंत्री ने सुबह फोन कर उसके घर खाने की इच्छा जताई तो वह फूले नहीं समाया। 

इसके बाद परिवार के लोग तैयारी में जुट गए। नंद किशोर के अनुसार उसका मुख्यमंत्री से 1990 से संबंध है। पार्टी के लोग खासकर सीएम उसके घर आए यह उसके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने मुख्यमंत्री से कुछ नहीं मांगा है।

Uttarakhand Election 2022: CM Pushkar singh Dhami ate food at scheduled caste party worker house in Haldwani Photos
सीएम धामी ने अनुसूचित जाति के कार्यकर्ता के घर खाया खाना - फोटो : अमर उजाला

हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम में आयोजित उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सीएम ने कहा कि युवाओं के विकास के लिए हल्द्वानी स्थित उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में आईटी अकादमी बनेगी।

Uttarakhand Election 2022: CM Pushkar singh Dhami ate food at scheduled caste party worker house in Haldwani Photos
कार्यक्रम में सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने पूर्व सीएम एनडी तिवारी के गांव बल्यूटी की सड़क का नाम नारायण दत्त तिवारी मार्ग करने और  हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम की दर्शक दीर्घा में टिनशेड बनाने की भी घोषणा की। सीएम ने कहा कि युवा प्रदेश जब 2025 में अपने स्थापना की रजत जयंती मनाएगा तो हम पूरे देश में आदर्श राज्य के रूप में अपने को प्रस्तुत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: CM Pushkar singh Dhami ate food at scheduled caste party worker house in Haldwani Photos
कार्यक्रम में सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि उनके चार महीने के कार्यकाल में कर्मचारी संगठनों, आंगनबाड़ी वर्करों और आशाओं की मांगों का समाधान किया गया है। 24 हजार लोगों को सरकारी नौकरी देने के लक्ष्य के तहत 12 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। 

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: CM Pushkar singh Dhami ate food at scheduled caste party worker house in Haldwani Photos
कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

सीएम ने कहा कि जल्द ही कुमाऊं से अयोध्या के लिए सीधी ट्रेन चलाई जाएगी। इसे लेकर उनकी रेल मंत्री से वार्ता हो चुकी है। यह भी जोड़ा कि वह कोरी घोषणा नहीं करते हैं। घोषणा के तुरंत बाद उसका शासनादेश भी जारी कर देते हैं। सीएम ने यह भी कहा कि सड़कों के गड्ढे भरने के लिए फिर से एक हफ्ते का समय दिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed