उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में वन विभाग का प्रभागीय कार्यालय नए रंग-रूप में नजर आ रहा है। भवन की बाहरी दीवारों पर जिले के जंगलों में मिलने वाले पशु, पक्षियों व पेड़-पौधों के चित्र उकेरे जा रहे हैं। आर्ट स्टूडियो ऑफ नई दिल्ली की दस सदस्यीय टीम द्वारा उकेरी गई आकृतियां यहां पहुंच रहे लोगों को आकर्षित कर रही हैं।
2 of 6
रुद्रप्रयाग के वन विभाग कार्यालय की दीवार पर बनी पेंटिंग
- फोटो : अमर उजाला
रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड बाईपास पर स्थित रुद्रप्रयाग वन प्रभागीय कार्यालय के भवन व मुख्य गेट की दीवारों को सेंचुरी का रूप दिया जा रहा है। बीते 25 दिसंबर से आर्ट स्टूडियो नई दिल्ली के संस्थापक संदीप पंवार के निर्देशन में 10 सदस्यीय टीम द्वारा यहां भवन की मुख्य दो दीवारों और गेट से लगी दीवारों को वॉल पेंटिंग से नया रूप दिया गया है।
3 of 6
रुद्रप्रयाग के वन विभाग कार्यालय की दीवार पर पेंटिंग बनाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
डीएफओ वैभव कुमार सिंह ने बताया कि वन और वन्य जीवों के प्रति आमजन में संवेदनशीलता पैदा करने व जागरूक करने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। कलाकार आर्ट स्टूडियो के संस्थापक संदीप पंवार जिले के जखोली ब्लॉक के धान्यूं गांव के निवासी हैं।
4 of 6
रुद्रप्रयाग के वन विभाग कार्यालय की दीवार पर पेंटिंग बनाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
वे 15 वर्ष से इस कार्य से जुड़े हैं। वे वर्ष 2011 में स्विट्जरलैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय वॉल पेंटिंग प्रदर्शनी में भाग ले चुके हैं, जिसमें उन्होंने भारतीय गाय को अपने चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया था।
5 of 6
रुद्रप्रयाग के वन विभाग कार्यालय
- फोटो : अमर उजाला
अलकनंदा व मंदाकिनी के संगम पर भी कलाकार आर्ट ऑफ स्टूडियो दिल्ली की टीम द्वारा धार्मिक आकृतियां उकेरनी की योजना है। यहां रुद्रनाथ मंदिर के साथ ही नारद शिला के साथ ही धार्मिक पुराणों से संबंधित चित्रों को उकेरा जाएगा। टीम में सोनाली, अक्षय, आकाश, राहुल, रोहित, बंटी, ओमप्रकाश, मेघावी, दीपा और काजल आदि शामिल हैं।