नए साल का जश्न मनाने के लिए हजारों पर्यटक उत्तराखंड पहुंचे। मसूरी, धनोल्टी, औली, टिहरी, नैनीताल, कौसानी समेत कई पर्यटन स्थलों पर दिनभर खासी चहल पहल रही। रात के समय सामूहिक पार्टियों पर रोक के कारण पर्यटकों ने दिन में ही नए साल का जश्न मनाया। तस्वीरें देखिए...
2 of 8
नए साल का जश्न मनाने औली पहुंचे पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
नए साल के जश्न के लिए औली सहित चमोली जिले के अन्य पर्यटक स्थल पर्यटकों से गुलजार हो गए हैं। जोशीमठ, औली, मंडल, चोपता, तपोवन क्षेत्रों में भारी संख्या में पर्यटक थर्टी फर्स्ट और नए साल का जश्न मनाने पहुंच गए। कई स्थानीय युवा भी पर्यटक स्थलों में पहुंचे हैं। औली में 5000 पर्यटक पहुंच चुके हैं। पर्यटकों की चहल-पहल से व्यवसायी भी खुश हैं।
3 of 8
नए साल का जश्न मनाने धनोल्टी पहुंचे पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को धनोल्टी और कोटी कालोनी में सैलानियों का सैलाब उमड़ पड़ा है, जिससे तिवाड़ गांव में स्थित होम-स्टे दोपहर तक फुल हो गए। कोरोना संक्रमण के कारण नाइट पार्टी, डीजे और सार्वजनिक पार्टी पर पाबंदी लगाए जाने से कई पर्यटक खासे मायूस दिखे। पुलिस-प्रशासन ने भी नए साल के होने वाले आयोजनों पर अपनी निगाह रखी।
4 of 8
टिहरी झील में बोटिंग करते पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, टिहरी झील में बोटिंग के लिए भी सैड़कों सैलानी यहां पहुंचे। बोट यूनियन के संरक्षक कुलदीप पंवार ने बताया कि नए साल का जश्न मनाने के लिए करीब 12 सौ लोगों ने कोटी कालोनी पहुंच कर बोटिंग का लुत्फ उठाया।
5 of 8
नए साल का जश्न मनाने नैनीताल पहुंचे पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, कोरोना संक्रमण के चलते इस बार नैनीताल में 2020 की विदाई और वर्ष 2021 के स्वागत का जश्न अन्य वर्षो की तुलना में काफी फीका रहा। हलांकि सैकड़ों पर्यटक नैनीताल पहुंचे, लेकिन इस बार न तो माल रोड और न ही अन्य स्थानों पर पर्यटकों भारी भीड़ दिखाई दी। इक्का-दुक्का होटलों में जो कार्यक्रम हुए और वो भी बेहद संक्षिप्त और कोरोना गाइडलाइंस के बीच। देर शाम लगभग सात बजे से पर्यटकों की आवाजाही बढ़ी।