फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटों ने पिता को मार डाला: बोले-कभी दुलार नहीं किया...हर बात पर डंडे से पीटता था, मां-बहनें छोड़कर चली गईं

Thu, 05 Dec 2024 09:29 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गुप्तकाशी(रुद्रप्रयाग)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुप्तकाशी(रुद्रप्रयाग) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 05 Dec 2024 09:29 PM IST
सार

Uttarakhand Crime News: केदारघाटी में बेडूला निवासणी निवासी बलवीर सिंह की अपने पुत्रों मनीष और अमित से किसी बात पर बहस हो गई। इससे गुस्साए दोनों पुत्रों ने पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
Uttarakhand Crime News Two sons Told Reason of their father Brutal Murder in Rudraprayag
केदारघाटी में हत्या - फोटो : अमर उजाला

केदारघाटी के ग्राम पंचायत बेडूला के निवासणी में दो बेटों ने पिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इसके बाद शव नदी किनारे ले जाकर जलाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र में हुई इस तरह की पहली घटना से सनसनी है। 



वहीं, बेटे ने पिता की हत्या का आरोप स्वीकारते हुए कहा कि होश संभाला तो पिता के हाथ में डंडा ही पाया, जो कभी भी हमारे सिर, पैर और शरीर पर टूट पड़ता था। पिता का दुलार और प्यार क्या होता है, कभी देखा ही नहीं। हर छोटी बात पर सिर्फ मार ही पड़ी है।

Rudraprayag: केदारघाटी में दो बेटों ने अपने पिता को उतारा मौत के घाट, हत्या के बाद शव को भी जला दिया

Uttarakhand Crime News Two sons Told Reason of their father Brutal Murder in Rudraprayag
केदारघाटी में हत्या - फोटो : अमर उजाला

पिता के नाम पर सिर्फ एक इंसान था, जो क्रूर था और उनकी क्रूरता ने हमारे परिवार को खत्म कर दिया। गांव से भी उनका कोई संपर्क नहीं था। गांव से दूर घाट किनारे कच्चा घर बनाकर वर्षों से रह रहे थे और हम दोनों को प्रताड़ित करते थे। 

Uttarakhand Crime News Two sons Told Reason of their father Brutal Murder in Rudraprayag
केदारघाटी में हत्या - फोटो : अमर उजाला

उसने बताया कि पिता हमेशा गुस्से में रहते थे। पिता का प्यार व दुलार क्या होता है, कभी महसूस ही नहीं किया। हर छोटी-छोटी बात के लिए मार खाने से आहत होकर 15 वर्ष की उम्र में मुंबई चला गया। वहां होटल में नौकरी कर पेट भर रहा था। पिता ने छोटे भाई मनीष को भी किसी लायक नहीं बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Crime News Two sons Told Reason of their father Brutal Murder in Rudraprayag
केदारघाटी में हत्या - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने अपने जीवन में सिर्फ लड़ाई-झगड़े ही किए, जिसका खामियाजा हमें भुगतना पड़ा। क्रूरता की हद पार होने पर वर्षों पहले मां और बहनें छोड़कर चली गईं। बहनों ने स्वयं ही अपना विवाह किया है। बुधवार रात को भी एक बात पर वह बहस करने लगे। मैंने समझाने का प्रयास किया तो वह गाली-गलौज करने लगे, जिससे मुझे भी गुस्सा आ गया था।

विज्ञापन
Uttarakhand Crime News Two sons Told Reason of their father Brutal Murder in Rudraprayag
केदारघाटी में हत्या - फोटो : अमर उजाला

मृतक के बड़े पुत्र ने स्वीकार किया है कि उसने पिता को मारा है। दोनों भाईयों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। शुक्रवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया जाएगा।
- प्रबोध कुमार घिल्डियाल, पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed