फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two sons killed their father and burnt his body in Kedarghati Rudraprayag Uttarakhand crime News

Rudraprayag: केदारघाटी में दो बेटों ने अपने पिता को उतारा मौत के घाट, हत्या के बाद शव को भी जला दिया

Thu, 05 Dec 2024 02:28 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग।
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग। Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 05 Dec 2024 02:28 PM IST
सार

केदारघाटी में आज सामने आई वारदात ने हर किसी को झकझोर दिया। दो बेटों ने अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन
Two sons killed their father and burnt his body in Kedarghati Rudraprayag Uttarakhand crime News
हत्या (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

केदारघाटी के बेडूला गांव में दो बेटों ने अपने पिता की हत्या कर दी है। हत्या के बाद शव को भी जला दिया है। इस वारदात के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली है। हर कोई घटना से स्तब्ध है। आखिर दोनों बेटों ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया। 

विज्ञापन

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामला आज सुबह का बताया जा रहा है। जिस पिता ने पाल पोस कर बड़ा किया उसी को दोनों बेटों ने निर्ममता से मौत की नींद सुला दिया।

विज्ञापन


बेडूला गांव के बलवीर सिंह (52) के दो पुत्रों ने बुधवार रात्रि को उनके साथ मारपीट कर हत्या कर दी थी। बृहस्पतिवार सुबह दोनों बेटे अपने पिता के शव को लेकर नदी किनारे पहुंचे और जला दिया। नदी किनारे उठता धुंआ देखकर कुछ ग्रामीण वहां पहुंचे, तो दोनों उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी दोनों बेटों को गिरफ्तार कर दिया है।    
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Vikrant Massey: अगली फिल्म की तैयारी...शनाया और अरुषि निशंक के साथ नजर आएंगे विक्रांत, सेट पर पहुंचे सीएम धामी

आरोपी बेटों में से एक मुंबई में नौकरी करता है और तीन दिन पूर्व घर आया था। दोनों का कहना है कि उनका पिता बचपन में उन्हें बहुत बेरहमी से पीटता था, जिस कारण वह पिता को पसंद नहीं करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed