फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand Cloudburst: लापता मजदूरों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, चारधाम यात्रा को लेकर जानें बड़ा अपडेट

Mon, 30 Jun 2025 03:15 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, बडकोट ( उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बडकोट ( उत्तरकाशी) Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 30 Jun 2025 03:15 PM IST
सार

उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना के बाद लापता सात मजदूरों की तलाश जारी है। वहीं चारधाम यात्रा को लेकर भी अपडेट सामने आया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Cloudburst Yamunotri Highway Rescue operation missing workers Chardham Yatra Update gangotri
उत्तरकाशी में रेस्क्यू ऑपरेशन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

शनिवार देर रात सिलाई बैंड के समीप बादल फटने से यमुनोत्री हाईवे का करीब 20 मीटर हिस्सा बह गया। वहीं, ऊपरी क्षेत्र में बादल फटने से टेंट्स में रह रहे नौ मजदूर पानी और मलबे के तेेज बहाव में बहने से लापता हो गए। बाद में दो लोगों के शव बड़कोट में यमुना नदी में मिले। सात लापता लोगों को ढूंढने के लिए आज सोमवार सुबह से सिलाई बैंड और यमुना तट पर खोज बचाव अभियान चल रहा है।



स्यानाचट्टी में यमुना नदी में बनी झील को खोलने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन यहां पर मशीनें नहीं पहुंच पाई हैं। सिलाई बैंड भूस्खलन हादसे की अपडेट एवं जिले में अवरूद्ध सड़क मार्गों के बारे में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने मीडिया से जानकारी साझा की।

वहीं चारधाम यात्रा को लेकर अपडेट सामने आया है। यमुनोत्री की यात्रा रोकी गई है। जबकि गंगोत्री सीमित संख्या में श्रद्धालुओं को भेजा जा रहा है। यमुनोत्री हाईवे पर स्याना चट्टी में कुछ श्रद्धालु फंसे हैं।

Uttarakhand Cloudburst Yamunotri Highway Rescue operation missing workers Chardham Yatra Update gangotri
जानकारी लेते जिलाधिकारी प्रशांत आर्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

यमुनोत्री हाईवे दूसरे दिन भी न खुलने के कारण यमुनोत्री धाम की ओर जगह-जगह फंसे सैकड़ों श्रद्धालु परेशान हो गए। गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने बताया, कल रेड अलर्ट के मद्देनजर चार धाम यात्रा पर 24 घंटे का प्रतिबंध लगाया गया था। आज सुबह स्थिति का एक बार फिर रिव्यू किया गया और यह निर्णय लिया गया कि यात्रा से प्रतिबंध को हटाया जाए।

Uttarakhand Cloudburst Yamunotri Highway Rescue operation missing workers Chardham Yatra Update gangotri
रेस्क्यू ऑपरेशन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

यात्रा रूट पर आने वाले डीएम, एसएसपी और स्थानीय प्रशासन को यह अधिकार दिया गया है कि यदि स्थानीय मौसम और परिस्थितियों को देखते हुए उन्हें आवश्यकता महसूस होती है तो वे अपने-अपने जनपदों में होल्डिंग पॉइंट्स पर वाहनों को रोक सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Cloudburst Yamunotri Highway Rescue operation missing workers Chardham Yatra Update gangotri
रेस्क्यू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सभी परिस्थितियों पर विचार करके यह निर्णय लिया गया है। यमुनोत्री में अभी बचाव और सड़क पुनर्स्थापन का काम चल रहा है, उसे पूरा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें...बादल फटने से तबाही: पानी आया था उठाने... जो जग गए वो बच गए, जो नहीं उठे वो बह गए; जिंदा बचे मजदूरों की आपबीती

विज्ञापन
Uttarakhand Cloudburst Yamunotri Highway Rescue operation missing workers Chardham Yatra Update gangotri
रेस्क्यू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पंजीकरण को भी बहाल कर लिया गया है और साथ ही यात्रा पर प्रतिबंध को भी हटा लिया गया है।

संबंधित वीडियो-

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed