उत्तराखंड के टनकपुर में मंगलवार को हाईवे किनारे 83 वर्षीय वीरांगना का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव शहर से दो किलोमीटर दूर हाईवे के किनारे विचई गांव के पास मिला। मृतका के सोने के आभूषण गायब होने और कान में कुंडल नोचने के निशान से हत्या की अशंका जताई जा रही है।
Roorkee: प्रेमी ने बेरहमी से की प्रेमिका के नाबालिग भाई की हत्या, बहन ने बनाई थी पूरी योजना, घेर में दफनाया शव
सूचना पर सीओ अविनाश वर्मा, कोतवाल चंद्रमोहन सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं, जब परिजनों को खबर लगी तो वो भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने एसएसबी की डॉग स्क्वॉड बुलाकर घटना स्थल की जांच कराई।
Roorkee: ट्रैक्टर से टक्कर होते ही आग का गोला बनी दिल्ली से आ रही कार, लपटें देख मची अफरा-तफरी, तस्वीरें
2 of 5
हाईवे किनारे मिला वृद्धा का शव
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, विचई निवासी विरांगना भागीरथी देवी पत्नी स्व. गोपी चंद सुबह हाईवे किनारे घर से करीब 500 मीटर दूर संदिग्ध अवस्था में मृत पड़ी मिलीं। पड़ोस में बटाई में खेती करने वाले माली (सब्जी उत्पाक) परमानंद ने उनका शव पड़ा देखा।
3 of 5
हाईवे किनारे मिला वृद्धा का शव
- फोटो : अमर उजाला
शव देखते ही परमानंद के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत आस पड़ोस के लोगों को इसकी सूचना दी। पता चलते ही मृतका के परिजन और गांव के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर लग लग गई।
4 of 5
वृद्धा का शव मिलने के बाद जांच करती टीम
- फोटो : अमर उजाला
मृतका के पुत्र का परिवार देहरादून रहता है। वह यहां घर के अकेली रहती थी। मृतका के पूर्व सैनिक पुत्र मोहन चंद के मुताबिक, उसकी मां के गले, कान और नाक में करीब चार तोला सोने के आभूषण थे, जो गायब हैं।
5 of 5
वृद्धा का शव मिलने के बाद रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
सीओ अविनाश ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतित हो रहा है और उसी एंगल से जांच की जा रही है। मृतका के कान में कुंडल नोंचे जाने के निशान हैं। पुलिस जांच में जुटी है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।