फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चमोली जल प्रलय: ऋषिगंगा में अब पानी बढ़ते ही बजने लगेगा सायरन, एक किलोमीटर तक देगा सुनाई

Wed, 17 Feb 2021 05:54 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ(चमोली)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 17 Feb 2021 05:54 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Chamoli news: SDRF Set up Water level Alarm System in rishi ganga after disaster
ऋषिगंगा में लगाया अलार्म सिस्टम - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के चमोली में आपदा के बाद अब एसडीआरएफ ने ऋषिगंगा में अलार्म सिस्टम लगा दिया है। यह अलार्म पानी का स्तर बढ़ने पर तुरंत बज जाएगा, लेकिन यह अलार्म अब लग रहा है जब यहां आपदा तबाही मचा चुकी है। जल विद्युत परियोजना का निर्माण कर रही कंपनी या प्रशासन ने पहले इस तरह का अलार्म लगाया होता, तो कई लोगों की जान बच सकती थी। 

Uttarakhand Chamoli news: SDRF Set up Water level Alarm System in rishi ganga after disaster
ऋषिगंगा में लगाया अलार्म सिस्टम - फोटो : twitter@sdrf

एसडीआरएफ के एसआई हरक सिंह रावत ने बताया कि ऋषिगंगा का जलस्तर चार मीटर तक बढ़ने पर यह खतरे के निशान को पार करेगा, जिसके बाद सायरन बजना शुरू हो जाएगा। एक किमी तक अलार्म सुनाई देगा। ताकि लोग समय पर सुरक्षित स्थानों पर पहुंच सकें। 

Uttarakhand Chamoli news: SDRF Set up Water level Alarm System in rishi ganga after disaster
ऋषिगंगा में लगाया अलार्म सिस्टम - फोटो : अमर उजाला

स्थानीय लोगों का कहना है कि अलार्म सिस्टम लगना तो सही है, लेकिन अक्सर शासन-प्रशासन बड़ी घटनाओं के बाद जागता है। हिमालय के मुहाने पर बन रही परियोजनाओं में हर समय खतरे का अंदेशा बना रहता है, लेकिन पहले से इस तरह की कोई व्यवस्था नहीं की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Chamoli news: SDRF Set up Water level Alarm System in rishi ganga after disaster
ऋषिगंगा में बनी झील तक पहुुंचा आईटीबीपी का दल - फोटो : twitter@itbp

वहीं, आईटीबीपी का एक दल ऋषिगंगा के मुहाने पर बनी झील तक पहुंच गया है। यह दल अध्ययन को पहुंचने वाले वैज्ञानिकों की मदद करेगा। साथ ही पैंग गांव के पास हेलीपैड भी बनाया जाएगा। आपदा के बाद ऋषिगंगा का पानी रुका हुआ है, जिससे वहां झील बनी हुई है। आईटीबीपी प्रथम वाहिनी सुनील के सीओ वेणुधर नायक का कहना है कि आईटीबीपी के जवान वैज्ञानिकों को सहयोग के लिए गए हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Chamoli news: SDRF Set up Water level Alarm System in rishi ganga after disaster
आपदाग्रस्त क्षेत्र में शवों की खाेज करते जवान - फोटो : twitter@itbp

बता दें कि सुरंग के अंदर जलभराव के बाद पंपिंग मशीन का उपयोग कर पानी निकाला जा रहा है। पानी भरने से अंदर दलदल बनने की भी आशंका जताई जा रही है। रैणी गांव के एक क्षेत्र में खोजबीन के लिए टीम रवाना हुई है। आपदा के बाद से अभी भी 146 लोग लापता हैं। जबकि 58 शव बरामद किए जा चुके हैं।  वहीं, चमोली डीएम स्वाति एस भदौरिया ने रेस्क्यू टीमों के साथ मौके का निरीक्षण कर लापता लोगों की अलग-अलग जगहों पर खोज करने के निर्देश दिए हैं। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed