उत्तराखंड के चमोली जिले के आपदा ग्रस्त क्षेत्र रैणी गांव में दूसरे दिन सोमवार को भी राहत-बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। सेना के जवान, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस-प्रशासन सभी कार्य में जी-जान से लगे हैं।
2 of 9
आपदा प्रभावित रैणी
- फोटो : ANI
जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, पुलिस, आईटीबीपी, सेना, और एनडीआरएफ की टीमें कल से राहत एवं बचाव कार्यों में लगी है। 35 लोगों के एक सुरंग में फंसे होने की संभावना है, उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं।
3 of 9
आपदा प्रभावित रैणी
- फोटो : अमर उजाला
हालात का जायजा लेने के लिए केंद्रीय मंत्री आरके सिंह जोशीमठ पहुंचे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज फिर आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे। वे रविवार को भी यहां पहुंचे थे।
4 of 9
आपदा प्रभावित रैणी
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं कि इसरो के वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों से इस घटना के कारणों का पता किया जाए, ताकि भविष्य में कुछ एहतियात बरती जा सके।
5 of 9
आपदा प्रभावित रैणी
- फोटो : अमर उजाला
चमोली प्रशासन ने आपदा में लापता हुए लोगों की सूची जारी की है। इसमें करीब 119 लोगों के नाम शामिल हैं।