{"_id":"6abfaa033b220f68d10ab41a","slug":"395-child-scientists-participated-in-the-festival-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-121231-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: महोत्सव में 395 बाल वैज्ञानिकों ने किया प्रतिभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: महोत्सव में 395 बाल वैज्ञानिकों ने किया प्रतिभाग
Fri, 02 Oct 2026 06:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 02 Oct 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
फोटो--
ब्लॉक स्तरीय सीमांत पर्वतीय बाल विज्ञान महोत्सव आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
पोखरी (चमोली)। ब्लॉक स्तरीय सीमांत पर्वतीय बाल विज्ञान महोत्सव का आयोजन जीआईसी नागनाथ पोखरी में आयोजित किया गया। इसमें विकासखंड के 55 विद्यालयों के 395 बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञान महोतसव का उद्घाटन जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण ख9ी ने किया। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बाल वैज्ञानिकों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। ब्लॉक विज्ञान समन्वयक संदीप नेगी ने महोत्सव की रूपरेखा व उद्देश्यों की जानकारी दी। बाल वैज्ञानिकों ने विभिन्न माॅडल प्रस्तुत किए। वहीं विज्ञान क्विज में 47 टीमों ने प्रतिभाग किया। समापन पर खंड शिक्षा अधिकारी नेहा भट्ट ने विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। महोत्सव के निर्णायक मंडल में 30 से अधिक और मार्गदर्शक में 50 से अधिक शिक्षक मौजूद रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक व विद्यालय के प्रधानाचार्य धीरेंद्र रावत, राजकीय शिक्षक संघ पोखरी के अध्यक्ष महावीर जग्गी, मंत्री संदीप नेगी सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। संचालन सह समन्वयक सुरेंद्र राणा ने किया।