फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Tribute paid to the martyrs of the Rampur Tiraha incident.

Chamoli News: रामपुर तिराह कांड के बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि

Fri, 02 Oct 2026 06:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 02 Oct 2026 06:27 PM IST
विज्ञापन
Tribute paid to the martyrs of the Rampur Tiraha incident.
फोटो---
विज्ञापन

गोपेश्वर। उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान रामपुर तिराह में हुए कांड की बरसी पर शुक्रवार को शहीद स्थल पर आंदोलन के दौरान बलिदान देने वाले आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। रामपुर तिराह के बलिदानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उस दौर को याद किया गया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य के लिए चले आंदोलन और आंदोलनकारियों के संघर्षों को याद किया गया। आंदोलनकारियों ने कहा कि रामपुर तिराह सहित पूरे आंदोलन के दौरान जिस तरह से बर्बरता की गई वह आज भी लोगों के जहन में जिंदा है। उस दौर को कभी भुलाया नहीं जा सकता। जिन्होंने राज्य के लिए बलिदान दिया वे हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे। सभी ने बलिदानियों के सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में दो मिनट का मौन रखकर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान यूकेडी के केंद्रीय महामंत्री बृजमोहन सजवाण, राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी, सुबोध बिष्ट, योगेंद्र बिष्ट, मनीष नेगी, राज्य आंदोलनकारी चंद्रकला बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed