फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Nainital Highway blocked for 45 minutes after dumper gets stuck.

Chamoli News: डंपर फंसने से पौन घंटे बद रहा नैनीताल हाईवे

Fri, 02 Oct 2026 06:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 02 Oct 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
Nainital Highway blocked for 45 minutes after dumper gets stuck.
फोटो
विज्ञापन


कर्णप्रयाग। शुक्रवार को सुबह साढ़े छह बजे कर्णप्रयाग- नैनीताल हाईवे पर एक डंपर भूधंसाव क्षेत्र जखेड़ में फंस गया जिससे हाईवे पर पौन घंटे तक वाहनों की आवाजाही बंद रही। हाईवे बंद होने से स्कूली बच्चों, शिक्षकों सहित अन्य लोगों को घर जाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। वहीं हाईवे के दोनों ओर वाहनों का जाम भी लग गया। जेसीबी की मदद से डंपर को नाली से बाहर निकाला गया जिसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरु हो पाई। वाहनों की लंबी कतार के चलते कुछ देर तक लोगों को जाम का सामना भी करना पड़ा। संवाद


बीकेटीसी को दिया ज्ञापन
कर्णप्रयाग। श्री बदरीश कीर्ति संस्कृत महाविद्यालय डिम्मर की शैक्षणिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए विद्यालय के प्राचार्य ने श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को ज्ञापन दिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. माता राम पुरोहित ने बीकेटीसी बोर्ड को पत्र प्रेषित करते हुए बताया कि आवासीय विद्यालय में 100 छात्रों और 50 छात्राओं के लिए छात्रावास का निर्माण करने, दो लिपिकों की तैनाती करने तथा पूर्व में सहयोग करने वाले लिपिक और कर्मकांड शिक्षकों को मानदेय की व्यवस्था आदि की मांग की है। उन्होंने बताया कि संस्कृत शिक्षा के प्रति बढ़ते रुझान से महाविद्यालय में अनवरत रूप से छात्र संख्या में वृद्धि हो रही है। लेकिन आवासीय संस्कृत महाविद्यालय में व्यवस्थाओं की कमी से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बीकेटीसी के सदस्य राजेंद्र प्रसाद डिमरी ने बताया कि श्री बदरीश कीर्ति संस्कृत महाविद्यालय डिम्मर की सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए बोर्ड में प्रस्ताव पारित कर दिया गया है। तथा संबंधित अधिकारियों से विद्यालय का निरीक्षण कर आगणन तैयार करने के लिए निर्देशित कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन



गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाई जाए
गैरसैंण। 26 वर्ष बाद भी गैरसैंण को उत्तराखंड की स्थायी राजधानी न बनाए जाने से आक्रोशित आंदोलनकारियों ने गैरसैंण रामलीला मैदान में धरना दिया और नारेबाजी कर काला दिवस मनाया। गैरसैंण स्थायी राजधानी संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में राज्य निर्माण के शहीदों, इंद्रमणि बडोनी, बाबा उत्तराखंडी और वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को याद किया गया। पूर्व आईएएस विनोद रतूड़ी ने कहा कि युवाओं के जुड़ने से वह दिन दूर नहीं जब गैरसैंण स्थायी राजधानी बनेगी। यूकेडी युवा नेता आशीष नेगी ने कहा कि वे प्रदेश में गैरसैंण राजधानी की अलख जला रहे हैं और यह शहीदों के सपनों की राजधानी जरूर बनेगी। इस मौके पर संत शिरोमणि मनोज ध्यानी, अधिवक्ता गोविंद सिंह भंडारी, धूमा देवी, मदन भंडारी, गोपाल दत्त कुमेड़ी, हरीश पंत, विरेंद्र आर्य, जसवंत बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवा
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, महालक्ष्मी किट आदि की दी जानकारी
देवाल। ब्लॉक में आंगनबाड़ी की ओर से पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बालिकाओं को पोषण, स्वास्थ्य व विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई।कार्यक्रम का शुभारंभ कनिष्ठ प्रमुख पिंकी राही ने किया। बाल विकास परियोजना अधिकारी चंद्र भानु सिंह जीना ने हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी थीम पर प्रकाश डाला। उन्होंने संतुलित पोषाहार के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, महालक्ष्मी किट और नंदा गौरा योजना जैसी महत्वपूर्ण विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बाल एवं महिला पोषण तथा मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना के बारे में भी बताया। उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संवाद

चित्रकला में लक्ष्मी, निबंध में भूमिका रही प्रथम
देवाल। वन विभाग के सौजन्य से राइंका में वन्य जीव सुरक्षा सप्ताह अभियान के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें पर्यावरण व वन्य जीवों के संरक्षण का संकल्प लिया गया। वन्य जीव सुरक्षा सप्ताह के तहत विद्यालय में चित्रकला, भाषण और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चित्रकला में लक्ष्मी, निबंध में भूमिका व भाषण में दक्ष बिष्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को वन विभाग ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में मौजूद वन विभाग के कर्मियों ने छात्र-छात्राओं से वनों की बचाने की अपील की। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रताप रावत, रेंजधिकारी मनोज देवराडी, कलम बिष्ट, भुवन पंत, केशर बिष्ट, वन विभाग के वीट अधिकारी आनंद सिंह, अमित, दीपक, महाबीर, लक्ष्मी, कविता, मनीषा आदि मौजूद रहे। संवाद

महात्मा गांधी के पद चिह्रों पर चलने का लिया संकल्प
कर्णप्रयाग/ आदिबदरी/ देवाल/ गौचर/ जिलासू /नंदासैण । महात्मा गांधी एवं लाल बहादूर शास्त्री की जयंती पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों व अन्य स्थानों पर ध्वाजारोहण कर राष्ट्रगान हुआ। लोगों ने गांधी जी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश को अपनाने का संकल्प लिया। डॉ शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रोवर-रेंजर इकाई ने सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता अभियान चलाया। सिमली में आयुष्मान आरोग्य मंदिर चमोला में भी ध्वजारोहण के बाद डॉक्टर हिमांशु डिमरी ने गांधी और शास्त्री जी के जीवन तथा देश के लिए उनके योगदान पर प्रकाश डाला। राइंका नंदासैंण, चौरासैंण, नैणी, देवलकोट, एस जी आरआर देवलकोट, जूनियर हाईस्कूल बैनोली] आदिबदरी के कुमखोडी, जीआईसी लंगासू, जीआईसी, जीजीआईसी, उत्तरांचल विद्या निकेतन नारायणबगड़,जइंका बूंगा-नैणी आदि स्थानों पर गांधी जयंती मनाई गई। देवाल में कांग्रेस पार्टी की ओर से गोष्ठी आयोजित की गई। संवाद
मौसम-
सुबह-शाम होने लगी हल्की ठंड
कर्णप्रयाग। बारिश थमने के बाद अब तापमान भी हल्का-हल्का गिरने लगा है। सुबह और शाम हल्की-हल्की ठंड पड़ने लगी है। ऐसे में लोगों को अब हल्के गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं दोपहर में चटक धूप से थोड़ा बहुत गर्मी का एहसास हो रहा है। लोग हल्की सेवटर और जैकेट का सहारा ले रहे हैं। साथ ही नहाने के लिए गर्म पानी का प्रयोग भी करने लगे हैं। संवाद

गड्ढ़ों में फंस रहे वाहन, लग रहा जाम
कर्णप्रयाग। बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर सब्जी मंडी के पास हाईवे पर बने गड्ढ़ों के कारण आए दिन वाहन फंस जा रहे है। ऐसे में कई बार उस स्थान पर लंबा जाम लग जा रहा है। स्थानीय अनूप चौहन ने कहा कि इस स्थान पर हाईवे बुरी तरह से बदहाल बना हुआ है। जिससे कोई भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। चढ़ाई होने के चलते यहां पर कई बार वाहन फंस जा रहे है। लेकिन एनएच मूक बना हुआ है। स्थानीय प्रशासन को इस चीज को गंभीरता से लेना चाहिए। संवाद
जारी-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed