{"_id":"5a735eff4f1c1bc83b8b45dd","slug":"uttarakhand-cabinate-minister-subodh-uniyal-controversial-video-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिर सुर्खियों में आए BJP के ये कैबिनेट मंत्री, फरियाद लेकर पहुंचे युवाओं से बोल गए बहुत कुछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर सुर्खियों में आए BJP के ये कैबिनेट मंत्री, फरियाद लेकर पहुंचे युवाओं से बोल गए बहुत कुछ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 02 Feb 2018 06:34 AM IST
विज्ञापन
subodh uniyal
नौकरी की दरख्वास्त लेकर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के दरबार में पहुंचे युवाओं पर मंत्री बिफर पड़े। उन्होंने इस दौरान बहुत कुछ कह दिया।
subodh uniyal
- फोटो : google
उनकी बात सुनने और मदद का आश्वासन देने के बजाय उन्होंने साफ इनकार कर दिया। मंत्री ने यहां तक कह दिया कि मुख्यमंत्री से जाकर शिकायत कर दो, मुझे तुमने विधायक नहीं बनाया। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री के बेतुके बोलो का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
subodh uniyal
यह वीडियो 29 जनवरी का बताया जा रहा है। उद्यान विभाग से जुड़े एक मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर कुछ युवा कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के पास पहुंचे थे। उन्होंने जब मंत्री के सामने अपनी बात कहनी चाही तो वह भड़क गए। वीडियो में सुबोध कहते हैं ‘तुम आंदोलन करो, आंदोलन करो, मैं बात नहीं मानूंगा, मैंने कह दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
subodh uniyal
जाकर मुख्यमंत्री जी को बोल दो कि इनको हटा दो। क्या बात रखनी यार। आज मैं पढ़ रहा हूं अखबारों में कि उद्यान विभाग विरोध करता रहे। करो विरोध करो। मुझे तुमने नहीं बनाया विधायक। 12 हजार छोड़कर 20 हजार हो जाएं यार, मैंने कहा ना। तुम आंदोलन करके करवा लो।’
विज्ञापन
subodh uniyal
इस दौरान युवा लगातार उनसे निवेदन कर रहे हैं लेकिन सुबोध का पारा चढ़ा हुआ है। वह कुछ सुनने को तैयार नहीं हैं। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर लोगों की जबरदस्त प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।