{"_id":"6af8797b9769ec5e8302a7a0","slug":"bird-census-begins-at-asan-ramsar-site-in-uttarakhand-experts-and-organisations-join-two-day-exercise-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकासनगर: आसन रामसर साइट में शुरू हुई पक्षियों की गणना, दो दिन तक विशेषज्ञों के साथ जुटेंगे कई संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकासनगर: आसन रामसर साइट में शुरू हुई पक्षियों की गणना, दो दिन तक विशेषज्ञों के साथ जुटेंगे कई संगठन
Sat, 14 Nov 2026 08:40 PM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर।
Published by: Renu Saklani
Updated Sat, 14 Nov 2026 08:40 PM IST
सार
आसन वेटलैंड में पक्षियों की प्रजातियों और उनकी गतिविधियों को जानने के लिए विशेष गणना अभियान शुरू किया गया है। इसमें वन विभाग के प्रशिक्षु कर्मियों के साथ विभिन्न संस्थाओं के कार्यकर्ता भी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
आसन रामसर साइट में शुरू हुई पक्षी गणना,
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विस्तार
आसन रामसर साइट में शनिवार की सुबह छह बजे पक्षी गणना का कार्य प्रारंभ हो गया। दो दिनों तक चलने वाले गणना के कार्य की शुरूआत करते हुए सेवानिवृत्त मुख्य वन संरक्षक व पक्षी विशेषज्ञ डॉ. धनंजय मोहन ने प्रशिक्षु वनकर्मियों व विभिन्न संस्थाओं के कार्यकर्ताओं को पक्षी गणना के तौर-तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
पक्षी गणना के पहले दिन आसन रामसर साइट के आसपास स्थित रामपुर मंडी के जंगल, यमुना नदी व इससे सटे आसन झील के क्षेत्रों में पक्षियों की गिनती की गई। इसके पहले डॉ. धनंजय मोहन ने रामपुर मंडी स्थित वन विभाग के अतिथि भवन पर सभी कार्यकर्ताओं व प्रशिक्षुओं को पक्षियों की प्रजाति, उनकी पहचान करने व गिनती के तरीके बताए। उन्होंने कहा पक्षी को उनकी प्रजाति व चहचहाने की आवाज से पहचाना जा सकता है।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...कोटद्वार: घास काट रही महिला पर दो भालुओं ने हमला कर किया बुरी तरह जख्मी, अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत
विज्ञापन
उन्होंने बताया दो दिनों तक चलने वाली गिनती के बाद प्राप्त आंकड़ों का वैश्विक ई बर्ड पोर्टल पर दस्तावेजीकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया आसन रामसर साईट में मौजूद पक्षियों की संख्या से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि जनवरी माह तक यह संख्या न सिर्फ बढ़ेगी बल्कि पिछले वर्षों की अपेक्षा राहत वाली साबित होगी।
