फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड की भाजपा सरकार में नाराजगी की शुरुआत, पढ़िए कौन हुआ नाराज

Wed, 22 Mar 2017 10:21 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 22 Mar 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand bjp senior mla angry
ajay bhatt - फोटो : rajeev gupta/ amarujala

उत्तराखंड की भाजपा सरकार में नाराजगी का शुरुआत हो गई है। मंगलवार को नवनिर्वाचित विधायकों की शपथ के बाद अब बुधवार को भाजपा के वरिष्ठ विधायक नाराज हो गए हैं।

uttarakhand bjp senior mla angry
हरबंस कपूर और मदन कौश‌िक - फोटो : अमरउजाला

विधानसभा अध्यक्ष के पद के लिए बुधवार को ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने नामाकंन दाखिल किया तो भाजपा के वरिष्ठ विधायक हरबंस कपूर नाराज हो गए। विधायक कपूर के घर पर भी समर्थकों ने करीब पांच घंटे तक डेरा डाले रहा। इस दौरान विधायक कपूर अपने समर्थकों को शांत करने की कोशिश करते रहे। कपूर समर्थकों का कहना था कि जब तक उन्हें मंत्रिमंडल में स्थान नहीं मिलता, वे वहां से नहीं हटेंगे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कपूर लगातार आठ बार के विधायक हैं। उन्हें पहले तो मंत्रिमंडल में स्थान मिलना चाहिए था। अगर वह संभव नहीं था तो कम से कम विधानसभा अध्यक्ष तो बनाया ही जाना चाहिए था। ऐसा न कर कार्यकर्ताओं का भी अपमान किया गया है। विधायक कपूर के समझाने पर करीब तीन बजे  समर्थक वहां से हटने को तैयार हुए। प्रदर्शनकारियों में हरीश कोहली, उदय सिंह पुंडीर, अंजू बिष्ट, अनीता मल्होत्रा, सचिन गुप्ता, शारदा गुप्ता, बाबूराम, मीरा कठैत, अभिषेक, भूषण भाटिया आदि शामिल थे।

uttarakhand bjp senior mla angry
ajay bhatt

कैंट विधायक हरबंस कपूर के समर्थकों ने भी खब नारेबाजी की। कैंट विधायक हरबंस कपूर को मंत्रिमंडल में शामिल करने की मांग पर समर्थकों ने प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के आवास का घेराव किया। समर्थकों ने सामूहिक इस्तीफे तक की चेतावनी दे डाली। कपूर के आवास पर भी समर्थकों ने पांच घंटे डेरा डाले रखा। प्रदेश अध्यक्ष और विधायक कपूर के समझाने पर समर्थक शांत हुए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand bjp senior mla angry
ajay bhatt

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरबंस को मनाने के‌ लिए प्रकाश पंत और सतपाल महाराज सहित अन्य नेता उनके आवास पहुंचे। बुधवार को विधायक कपूर के समर्थक बड़ी संख्या में उनके आवास पर पहुंचे। कपूर के समर्थन में नारेबाजी करते हुए समर्थक वहीं डट गए। इस बीच कुछ समर्थक प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के यमुना कालोनी स्थित आवास पर भी पहुंचे। वहां भी कपूर को मंत्रिमंडल में शामिल करने और उनके समर्थन में नारेबाजी करने लगे।

 

विज्ञापन
uttarakhand bjp senior mla angry
yashpal arya

यही नहीं विधायक कपूर को मंत्रिमंडल में शामिल न करने पर उनके समर्थक कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी से सामूहिक इस्तीफे तक की चेतावनी दे डाली। कई देर तक वरिष्ठ कार्यकर्ता समर्थकों को समझाते रहे, लेकिन उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के समझाने बुझाने पर समर्थक शांत हुए। बता दें कि बीते दिन प्रोटेम स्पीकर के रूप में हरबंस कपूर ने ही नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलवाई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed