फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand CM Dhami announcement recruitment for 1600 police posts to begin soon

उत्तराखंड: सीएम धामी की बड़ी घोषणा, पुलिस के 1600 पदों पर भर्ती जल्द, थानों का बजट होगा डबल

Wed, 21 Oct 2026 10:31 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 21 Oct 2026 10:31 PM IST
सार

पुलिस लाइन में बुधवार को पुलिस स्मृति दिवस में मुख्यमंत्री ने इस वर्ष शहीद हुए एसआई विनोद कुमार, इंटेलिजेंस इंस्पेक्टर मनोज मनराल और हेड कांस्टेबल आईआरबी तारा सिंह को श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों को सम्मानित किया।

विज्ञापन
Uttarakhand CM Dhami announcement recruitment for 1600 police posts to begin soon
सीएम धामी ने की बड़ी घोषणाएं - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस कल्याण के लिए आठ घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस के रिक्त 1600 पदों पर जल्द भर्ती की जाएगी। इसके अलावा थानों के वार्षिक बजट को चार करोड़ रुपये से बढ़ाकर आठ करोड़ रुपये किया जाएगा। इनमें पुलिसकर्मियों के लिए देहरादून में ट्रांजिट हॉस्टल और अस्पताल व पुलिस मॉडर्न स्कूलों के अपग्रेड की घोषणाएं भी शामिल हैं।

विज्ञापन


पुलिस लाइन में बुधवार को पुलिस स्मृति दिवस में मुख्यमंत्री ने इस वर्ष शहीद हुए एसआई विनोद कुमार, इंटेलिजेंस इंस्पेक्टर मनोज मनराल और हेड कांस्टेबल आईआरबी तारा सिंह को श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों को सम्मानित किया। धामी ने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा में पुलिस व अर्धसैनिक बलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। पिछले एक वर्ष में देशभर में 154 जवानों ने कर्तव्य पालन के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया, जिनमें उत्तराखंड पुलिस के उपनिरीक्षक विनोद कुमार भी शामिल हैं। कहा कि शहीद पूरे देश का गौरव होते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नई दिल्ली में राष्ट्र को समर्पित राष्ट्रीय पुलिस स्मारक वीर जवानों के त्याग और साहस का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि खाकी वर्दी साहस, अनुशासन और राष्ट्रसेवा का प्रतीक है। पुलिसकर्मी त्योहारों पर भी परिवारों से दूर रहकर जनता की सुरक्षा करते हैं। उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों और आपदाओं के बीच उनकी भूमिका अधिक महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


UK Top News: दलेर मेहंदी विवाद में नया मोड़, गंगा स्नान पर ब्रेक, मदरसों को लेकर बड़ा फैसला, कुमाऊं में हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन

अपराधियों से दो कदम आगे रहना होगा

सीएम ने प्रदेश की पुलिस के सामने नशा और साइबर अपराध जैसी गंभीर चुनौतियों का भी जिक्र किया। कहा कि ड्रग फ्री उत्तराखंड के संकल्प को साकार करने के लिए नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके अलावा इंटरनेट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर में पुलिस को आधुनिक तकनीक, बेहतर प्रशिक्षण और अन्य एजेंसियों के समन्वय से साइबर अपराधियों से दो कदम आगे रहना होगा। उन्होंने कहा कि करीब 32 करोड़ रुपये की लागत से स्टेट साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर का निर्माण गतिमान है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रत्येक थाने में महिला हेल्प डेस्क के अंतर्गत क्विक रिस्पॉन्स टीम गठित की गई है।

Trending Videos

Uttarakhand CM Dhami announcement recruitment for 1600 police posts to begin soon

ये हैं प्रमुख घोषणाएं

- पुलिस विभाग में रिक्त पड़े पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
- थानों का वार्षिक बजट चार करोड़ से बढ़ाकर आठ करोड़ किया जाएगा।
- देहरादून में पुलिस अफसरों और कर्मचारियों के लिए ट्रांजिट हॉस्टल बनेगा।
- पुलिस मॉडर्न स्कूलों को अपग्रेड कर और अच्छा बनाया जाएगा।
- देहरादून स्थित पुलिस अस्पताल को भी उच्चीकृत किया जाएगा।
- विवेचना अधिकारियों को आधुनिक जांच किट उपलब्ध कराई जाएगी।
- पुलिसकर्मियों के लिए बहुमंजिला बैरक का निर्माण कराया जाएगा।
- थाने चौकियों में उपलब्ध बल की समीक्षा कर तैनाती की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed