{"_id":"6ad8fde8fd8b09f965085444","slug":"cm-dhami-told-on-madrasas-government-is-providing-equal-opportunities-to-all-children-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: मदरसों को लेकर बोले सीएम- सरकार तुष्टिकरण आधारित शिक्षा की जगह सभी बच्चों को दे रही समान अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: मदरसों को लेकर बोले सीएम- सरकार तुष्टिकरण आधारित शिक्षा की जगह सभी बच्चों को दे रही समान अवसर
Wed, 21 Oct 2026 11:32 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 21 Oct 2026 11:32 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि मदरसे अब शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त स्कूलों के रूप में संचालित हो रहे हैं। इसलिए उन पर शिक्षा विभाग के निर्धारित नियम समान रूप से लागू होंगे।
विज्ञापन
सीएम धामी
- फोटो : सूचना
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, सरकार तुष्टिकरण आधारित शिक्षा व्यवस्था की जगह सभी बच्चों को समान अवसर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर काम कर रही है। उन्होंने यह बात पुलिस लाइन में शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त मदरसों के संबंध में पूछे गए सवाल पर कही।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि मदरसे अब शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त स्कूलों के रूप में संचालित हो रहे हैं। इसलिए उन पर शिक्षा विभाग के निर्धारित नियम समान रूप से लागू होंगे। सरकार की ओर से तय शैक्षिक मानकों और नियमों का पालन सभी संबंधित संस्थानों को करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
UK Top News: दलेर मेहंदी विवाद और अंकिता हत्याकांड की जांच में नया मोड़, केदारनाथ धाम आएंगी राष्ट्रपति
विज्ञापन
नियमों की अनदेखी करने वाले किसी भी संस्थान को संचालन की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह कदम शिक्षा प्रणाली में एकरूपता लाने और सभी बच्चों को समान अवसर प्रदान करने के लिए उठाया गया है।
नियमित शिक्षा अनिवार्य
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते ने बताया कि शिक्षा विभाग से मान्यता ले चुके मदरसों में शुक्रवार को छुट्टी नहीं की जा सकेगी। मदरसों को बच्चों को नियमित रूप से शिक्षा प्रदान करनी होगी। बच्चों की पढ़ाई के लिए जो समय तय है। उसके अनुरूप मदरसों का संचालन करना होगा।