{"_id":"6ad8d45a82c29ab56107516d","slug":"president-to-visit-uttarakhand-on-november-1-and-2-dehradun-news-c-5-drn1043-1095630-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: एक व दो नवंबर को उत्तराखंड दौरे पर राष्ट्रपति, बाबा केदार के दर्शन करेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: एक व दो नवंबर को उत्तराखंड दौरे पर राष्ट्रपति, बाबा केदार के दर्शन करेंगी
विज्ञापन
एक व दो नवंबर को उत्तराखंड दौरे पर राष्ट्रपति, बाबा केदार के दर्शन करेंगी
-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे की तैयारियों में जुटा प्रशासन
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी उत्तराखंड आने का कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून/ऋषिकेश। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक व दो नवंबर को उत्तराखंड दौरे पर आएंगी। राष्ट्रपति पहली बार बाबा केदार के दर्शन करने जाएंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर शासन व प्रशासन सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं में जुट गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी उत्तराखंड आने का कार्यक्रम है। इसकी पीएमओ से तिथि तय होनी बाकी है।
केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि 11 नवंबर को निर्धारित हुई है। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू केदारनाथ में पूजा-अर्चना करेगी। बुधवार को जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने जिला कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर भ्रमण की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर चर्चा की। उन्होंने केदारनाथ धाम पहुंचकर प्रस्तावित दौरे को लेकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कहा राष्ट्रपति के दौरे के लिए सभी व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उधर, शासन ने एम्स ऋषिकेश प्रशासन को पत्र भेज कर प्रदेश में वीआईपी के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए चिकित्सा सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखने के लिए कहा है। एम्स प्रशासन को एंबुलेंस और चिकित्सा दल तैयार रखने के निर्देश दिए गए।