{"_id":"63e5cd33b5477be9c809282a","slug":"uttarakhand-bandh-on-the-call-of-unemployed-union-youths-protes-police-force-deployed-alert-2023-02-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dehradun Lathicharge Protest: प्रदेशभर में बेरोजगार युवाओं का प्रदर्शन, उत्तराखंड बंद के चलते पुलिस अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun Lathicharge Protest: प्रदेशभर में बेरोजगार युवाओं का प्रदर्शन, उत्तराखंड बंद के चलते पुलिस अलर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/हल्द्वानी।
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 10 Feb 2023 01:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जिलाधिकारी कार्यालय में घुसे प्रदर्शनकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने गांधी पार्क में बुधवार रात और बृहस्पतिवार को शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे बेरोजगारों और छात्रों पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में आज शुक्रवार को प्रदेश बंद का आह्वान किया है। इसे देखते हुए पहले से ही पुलिस अलर्ट मोड पर है। हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में पुलिस फोर्स भारी संख्या में तैनात है।
देहरादून में हुए लाठीचार्ज के विरोध में ह्ल्द्वानी में युवाओं ने गीता पाठ शुरू कर दिया है। वहीं युवा कांग्रेस ने सीएम का पुतला फूंक विरोध जताया। राजधानी देहरादून में बेरोजगार युवा डीएम ऑफिस में घुस गए। डीएम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए युवाओं ने प्रदर्शन शुरू किया। पुलिस ने ऑफिस कंपाउंड को किया छावनी में तब्दील।
सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी ने बताया कि पूर्व में अग्नीपथ योजना को लेकर विरोध के चलते पहले से ही पुलिस ने फोर्स तैनाती की योजना बना ली थी। इसको देखते हुए जिले के अन्य थानों और चौकियों से पुलिस बल मंगाया गया है। संघ ने विभिन्न राजनैतिक, सामाजिक, पूर्व सैनिक, छात्र संगठन, कर्मचारी संगठन, टैक्सी यूनियन व व्यापारिक संगठनों से समर्थन की अपील की है।
संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने कहा कि प्रदेशभर के बेरोजगार और छात्र अपनी जायज मांगों को लेकर सत्याग्रह कर रहे थे। लेकिन, पुलिस ने बुधवार की रात और फिर बृहस्पतिवार को युवाओं के साथ जो बर्बरता की है, उससे पूरे प्रदेश में आक्रोश है। सीओ ने बताया कि जिले से बाहर की पुलिस फोर्स को बुलाने की आवश्यकता अभी नहीं दिखी थी। मार्केट पूर्व की भांति खुल रही है। बंदी का फ़िलहाल मार्केट पर असर नहीं है।
2 of 5
प्रदर्शनकारी
- फोटो : अमर उजाला
बेरोजगार युवाओं के संभावित आंदोलन को देखते हुए जिला प्रशासन ने देहरादून परेड ग्राउंड की 300 मीटर की परिधि में धारा 144 (निषेधाज्ञा) लगा दी है। यह शुक्रवार शाम तक जारी रहेगी। इस परिधि में पांच या उससे अधिक लोगों के जमाव पर रोक रहेगी। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
3 of 5
पुलिस बल तैनात
- फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी सोनिका ने बताया कि पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर यह निषेधाज्ञा लागू की गई है। इसके अनुसार, शुक्रवार को बेरोजगार और उनके अभिभावकों के देहरादून में इकट्ठा होने की संभावना है। लिहाजा कानून व्यवस्था बनाए रखने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में एहतियातन यह कदम उठाया गया है। इस दौरान कोई भी व्यक्ति इस परिधि में लाठी, डंडे, बंदूक, हाॅकी स्टिक, तलवार आदि नहीं ला सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पुलिस न किया लाठीचार्ज तो युवाओं ने की पत्थरबाजी
- फोटो : अमर उजाला
शस्त्र या लाठी लेकर चलने का प्रतिबंध ड्यूटी पर कार्यरत राजकीय सेवकों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों (जिनके लिए लाठी आवश्यक है) पर लागू नहीं होगा।
पुलिस ने किया लाठीचार्ज तो युवाओं ने की पत्थरबाजी शुरू
- फोटो : अमर उजाला
किसी भी प्रकार की नारेबाजी, लाउडस्पीकर का प्रयोग, सरकारी इमारतों पर नारे लिखना, सांप्रदायिक भावना भड़काने वाले उत्तेजक भाषण देना, किसी प्रकार के भ्रामक साहित्य के प्रचार-प्रसार पर प्रतिबंध रहेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।