फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand Unlock-1: टूटा सन्नाटा, देहरादून नगर निगम को छोड़कर सब जगह खुले धार्मिक स्थल

Mon, 08 Jun 2020 01:16 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 08 Jun 2020 01:16 PM IST
विज्ञापन
Unlock-1 In Uttarakhand: religious place hotel restaurant and mall open in dehradun
- फोटो : amar ujala
केंद्र सरकार की गाइड लाइन के तहत आज से उत्तराखंड में स्थित मठ, मंदिर, मॉल, होटल और रेस्टोरेंट खोल दिए गए हैं। हालांकि देहरादून नगर निगम क्षेत्र में सभी पाबंदी पहले की तरह रही जारी रहेंगी। नैनीताल और भीमताल की होटल एसोसिएशन ने फिलहाल होटलों को न खोलने का फैसला किया है। 

 

 
Trending Videos
Unlock-1 In Uttarakhand: religious place hotel restaurant and mall open in dehradun
- फोटो : amar ujala

आज सोमवार को करीब 80 दिन बाद चमोली जपनद में भक्त पूजा अर्चना के लिए पहुंचे। यहां गोपीनाथ मंदिर में महिलाओं ने पूजा की और भगवान भोलनाथ का जलाभिषेक किया। वहीं श्रीनगर गढ़वाल में कमलेश्वर महादेव और नागेश्वर मंदिर बंद रहे। महंतों ने कोरोना संकट टलने के बाद ही मंदिर खोलने का निर्णय लिया है।
 

Unlock-1 In Uttarakhand: religious place hotel restaurant and mall open in dehradun
- फोटो : amar ujala

अल्मोड़ा में जागेश्वर धाम और चितई मंदिर के कपाट नहीं खोले गए। इसके अलावा यहां अधिकांश मंदिर खुले। अल्मोड़ा में प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर के कपाट भी खोल दिए गए। पिथौरागढ़ में मंदिरों के खुलने पर नई फसल का भोग चढ़ाया गया। इस दौरान मंदिरों में सामाजिक दूरी का पालन किया गया। यहां घंटेस्वर मंदिर में भी भक्तों ने पूजा अर्चना की।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Unlock-1 In Uttarakhand: religious place hotel restaurant and mall open in dehradun
- फोटो : amar ujala

रुद्रपुर के गल्ला मंडी में पंचमुखी हनुमान मंदिर में लोगों ने पूजा की। इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन किया गया। हल्द्वानी में भी मंदिर खुले। काशीपुर में भगवती बाल सुंदरी के चैती मैदान स्थित मंदिर के कपाट आज सुबह सात बजे भक्तों के लिए खोल दिए गए। मंदिर के प्रवेश द्वार पर ही लोगों के लिए सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
Unlock-1 In Uttarakhand: religious place hotel restaurant and mall open in dehradun
- फोटो : amar ujala

वहीं देहरादून में पूरी तैयारियों के बीच धार्मिक स्थलों को आज खोला नहीं जा सका। शासन द्वारा कल रात को जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मंदिरों को अग्रिम आदेशों तक बंद रखा गया है। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed