भारी बर्फबारी के बाद उत्तराखंड पहुंचे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजीजू बर्फ देखकर खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने औली में स्कीइंग का खूब लुत्फ उठाया। वे मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर औली पहुंचे हैं।
{"_id":"5c505f82bdec222c5102790a","slug":"union-state-minister-kiren-rijiju-enjoyed-skiing-in-auli","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बर्फ देख खुद को रोक नहीं पाए केंद्रीय राज्यमंत्री रिजीजू, औली में उठाया स्कीइंग का लुत्फ, देखिए...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फ देख खुद को रोक नहीं पाए केंद्रीय राज्यमंत्री रिजीजू, औली में उठाया स्कीइंग का लुत्फ, देखिए...
Wed, 30 Jan 2019 08:58 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, जोशीमठ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, जोशीमठ
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 30 Jan 2019 08:58 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजृृ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजृृ
उन्होंने यहां हिमवीरों से भेंट की और सीमा क्षेत्र की जानकारी ली। बुधवार को वे सरहद पर मुस्तैद आईटीबीपी के जवानों से मुलाकात करने जाएंगे। मंगलवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजीजू एमआई 17 से जोशीमठ स्थित सेना हेलीपेड पहुंचे। वे यहां से आईटीबीपी के प्रथम बटालियन कैंपस पहुंचे।
केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजृृ
जोशीमठ-औली मोटर मार्ग बंद होने से वे रोपवे से औली स्थित भारतीय पर्वतारोहण स्कीइंग संस्थान पहुंचे। यहां जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद हिमवीरों ने उन्हें विषम भौगोलिक परिस्थितियों में चल रहे स्कीइंग प्रशिक्षण का डेमो दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
किरण रिजिजू पहुंचे जोशीमठ
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने जवानों से मुलाकात कर सीमा क्षेत्र की जानकारी ली। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने औली स्थित पर्वतारोहण स्कीइंग संस्थान के ट्रेनिंग सेंटर का जायजा भी लिया। वे रात्रि प्रवास भी औली में आईटीबीपी कैंप में करेंगे। गृह राज्य मंत्री किरण रिजीजू ने कहा कि मौजूदा समय में चमोली से लगे चीन सीमा क्षेत्र में भारी बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन
किरण रिजिजू पहुंचे जोशीमठ
यह हिमवीरों के लिए काफी मुश्किलों भरा और चुनौतीपूर्ण समय होता है। बुधवार को सीमा की रेकी के लिए मुस्तैद जवानों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली जाएगी। विषम भौगोलिक परिस्थितियों में रह रहे जवानों से मुलाकात करने से जवानों का हौसला बुलंद होता है।