यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में गिरफ्तार पूर्व भाजपा नेता हाकम सिंह के सांकरी स्थित रिजॉर्ट पर नोटिस चस्पा हो गया है। रविवार को राजस्व व वन विभाग की टीम ने सांकरी गांव पहुंचकर रिजॉर्ट की नापजोख की जिसमें सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की पुष्टि के बाद नोटिस चस्पा कर दिया गया। एडीएम तीर्थपाल सिंह का कहना है कि नापजोख के बाद कार्रवाई की जाएगी।
UKSSSC Paper Leak Case: हाकम सिंह के रिजॉर्ट की हुई नापजोख, नोटिस चस्पा, अधिकारियों की मिलीभगत आई सामने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाकम सिंह के आलीशान रिजॉर्ट पर रविवार को बुलडोजर चलना तय हो गया था लेकिन पुलिस विभाग से पत्र लीक होने के बाद प्रशासन ने रातों रात ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को स्थगित कर दी। हालांकि रविवार को राजस्व विभाग की टीम ने सांकरी पहुंचकर नाप-जोख की कार्रवाई की जबकि एसटीएफ और राजस्व विभाग की जांच में अतिक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।
रविवार को हुई नाप-जोख में रिजॉर्ट के पार्क क्षेत्र के साथ राजस्व, लोनिवि की भूमि पर भी अतिक्रमण करने की पुष्टि हुई। एडीएम तीर्थपाल सिंह ने बताया कि रिजॉर्ट निर्माण के लिए गोविंद वन्यजीव विहार के साथ राजस्व, लोनिवि की भूमि पर अतिक्रमण किया गया है। राजस्व विभाग की टीम ने हाकम सिंह के रिजॉर्ट के समीप बनाए गए उसके सेब के दो बगीचे सील कर दिए हैं। एडीएम तीर्थपाल सिंह ने बताया कि यह बगीचे भी सरकारी भूमि पर बनाए गए हैं। बताया कि वन विभाग भी अपने स्तर से नोटिस जारी कर कार्रवाई शुरू कर रहा है।
पेपर लीक मामले में हाकम सिंह का नाम आया तो एक-एक कर उसके काले कारनामे भी सामने आने लगे। अब पता चला है कि उसका जो आलीशान रिजॉर्ट सांकरी में बना है, उसके लिए उसने 85 फीसदी सरकारी भूमि कब्जाई। सवाल है कि यह कब्जा सालों तक किसी को क्यों नहीं दिखा। राजस्व के कर्मचारी और अधिकारी भी यह देखकर अनदेखी करते रहे। यह भी सवाल उठ रहे हैं कि इतनी बड़ी भूमि पर कब्जा कराने वाले इन अधिकारियों पर कार्रवाई कब की जाएगी।
बता दें कि गत 13 अगस्त को हाकम सिंह को पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किया गया था। उसके उत्तर प्रदेश के नकल माफिया से पुराने संबंध थे। जांच में पता चला कि हाकम ने इसी काम से बहुत सी अवैध संपत्तियां भी अर्जित कर ली हैं। इसके चलते उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई। अब पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी उसकी संपत्तियों की जांच करने पहुंचे तो सभी चौंक गए। जिस जमीन पर उसका आलीशान रिजॉर्ट खड़ा है, उसके लिए उसकी अपनी भूमि 15 फीसदी ही है। बाकी जमीन तो उसने जंगलात की कब्जाई है।
ये भी पढ़ें...Ankita Murder Case : वेश्यावृत्ति से इनकार पर की गई अंकिता की हत्या, हिरासत में आरोपियों ने उगले सारे राज