फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tyuni Agnikand: तीन बच्चों के अधजले शव मिले, देखते ही बिलख पड़े परिजन, कपड़ों और शरीर के अंगों से की पहचान

Sat, 08 Apr 2023 02:30 AM IST
अलका त्यागी मुकेश जुयाल, अमर उजाला, विकासनगर(देहरादून)
मुकेश जुयाल, अमर उजाला, विकासनगर(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 08 Apr 2023 02:30 AM IST
विज्ञापन
Tyuni Agnikand Three children Half Burnt Dead Bodies Found Parents Crying Badly Dehradun Uttarakhand
घर में लगी आग में जले मासूम - फोटो : अमर उजाला

त्यूनी में हुए भीषण अग्निकांड के शिकार हुए चार मासूमों में से तीन के अधजले शव बरामद कर लिए गए। परिजनों ने कलेजे पर पत्थर रखकर बच्चों की पहचान की। बीते बृहस्पतिवार की रात को ही एसडीआरएफ के जवानों ने टार्च और सर्च लाइट की मदद से बच्चों के शवों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया था।



Dehradun: सिलेंडरों में हुए धमाकों से दहला त्यूनी, धधकती लपटों में खामोश हुई चार मासूमों की चीखें, तस्वीरें

देर रात ही दो बच्चों के अधजले शव बरामद कर लिए गए थे। ऑपरेशन सुबह 4:30 बजे तक चला। सुबह सात बजे फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया। करीब नौ बजे एक अन्य बच्चे का शव बरामद हुआ। चौथे बच्चे के शव को बरामद करने के लिए एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन देर शाम तक जारी रहा।

Tyuni Agnikand Three children Half Burnt Dead Bodies Found Parents Crying Badly Dehradun Uttarakhand
डीएम निरीक्षण के लिए पहुंची - फोटो : अमर उजाला

देर रात एसएसपी दलीप सिंह कुंवर और एसपी देहात कमलेश उपाध्याय मौके पर पहुंचीं। उन्होंने सर्च ऑपरेशन का जायजा लिया। सुबह बच्चों की शिनाख्त के लिए परिजन पहुंचे। बच्चों के अधजले शव देख परिजन बिलख-बिलख कर रोने लगे। कलेजे पर पत्थर रखकर परिजनों ने अपने बच्चों की पहचान की।

Tyuni Agnikand Three children Half Burnt Dead Bodies Found Parents Crying Badly Dehradun Uttarakhand
त्यूनी अग्निकांड - फोटो : amar ujala

थानाध्यक्ष त्यूनी आशीष रवियान ने बताया कि अधिरा (5) के अधजले शव पर कपड़े चिपके हुए थे। जिस आधार पर परिजनों ने उसकी शिनाख्त की। वहीं कद के आधार पर परिजनों ने सोनम (9) की पहचान की, जबकि एक बच्चे का अधजला हाथ मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tyuni Agnikand Three children Half Burnt Dead Bodies Found Parents Crying Badly Dehradun Uttarakhand
घर में लगी आग में जले मासूम - फोटो : अमर उजाला

जिसके आधार पर परिजनों ने उसकी पहचान समृद्धि उर्फ रिद्धी (9) के रूप में की। थानाध्यक्ष ने बताया कि पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। टौंस नदी किनारे गमगीन माहौल में तीनों बच्चों के शवों का अंतिम संस्कार किया गया। नम आंखों से उन्हें विदाई दी गई।

विज्ञापन
Tyuni Agnikand Three children Half Burnt Dead Bodies Found Parents Crying Badly Dehradun Uttarakhand
घर में लगी आग में जले मासूम - फोटो : अमर उजाला

मकान में लगी आग ने तीन सगी बहनों के बच्चे लील लिए। इस हृदय विदारक घटना ने पूरे क्षेत्रवासियों को झकझोर कर रख दिया है। बच्चों की पढ़ाई के लिए तीनों परिवार कुछ ही दिन पहले इस मकान में साथ रहने के लिए इकट्ठा हुए थे, लेकिन आग की घटना ने परिवारों से उनके बच्चों को ही छीन लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed