फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुदरत के कहर से उत्तराखंड में दो की मौत, दर्जनों लोग बुरी तरह घायल, तस्वीरों में देखिए तबाही का मंजर

Thu, 03 May 2018 06:07 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, गढ़वाल/कुमाऊं
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, गढ़वाल/कुमाऊं Updated Thu, 03 May 2018 06:07 PM IST
विज्ञापन
Two people killed during storm and heavy rain in uttarakhand photos
storm in uttarakhand

प्रदेश में बुधवार को मौसम ने ऐसा कहर बरपाया कि दो लोगों की जिंदगी लील ली। वहीं, दर्जनों लोग बुरी तरह से घायल हो गए। तस्वीरें देखिए...

Two people killed during storm and heavy rain in uttarakhand photos
storm in uttarakhand

कुमाऊं-गढ़वाल में जगह-जगह पेड़ गिर गए। दुकानों और स्कूलों की छतें उड़ गईं। काशीपुर में आंधी के दौरान दोमंजिले मकान से ईंट गिरने से नौ वर्षीय बालक तो चितई में पेड़ की चपेट में आने से अजय कुमार पुत्र नरेंद्र की मौत हो गई। कुमाऊं में पेड़ गिरने से उनकी चपेट में आकर कई लोग घायल हो गए, जबकि कारें, बाइकें आदि कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। तेज आंधी के चलते बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। हवा की गति करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटा आंकी गई है। उधर, चमोली जिले के नारायणबगड़ कस्बे में बादल फटने से दुकानें मलबे से पट गई। कई वाहन मलबे में दब गए। गाड़-गदेरों में उफान आने से दर्जनों वाहन फंस गए। मौसम के रौद्र रूप से कस्बे में करीब दो घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। उत्तरकाशी जिले में जगह-जगह भूस्खलन होने से गंगोत्री एवं यमुनोत्री राजमार्ग तीन से चार घंटे तक अवरुद्ध रहे। 

Two people killed during storm and heavy rain in uttarakhand photos
storm in uttarakhand

इस दौरान दोनों धामों की तरफ आवाजाही कर रहे तीर्थयात्रियों को एहतियातन जगह-जगह रोकना पड़ा। हालांकि बीआरओ और राजमार्ग खंड द्वारा जल्द ही मलबा हटा कर यातायात बहाल कर लिया गया। उधर, ऊधमसिंह नगर में आंधी से आग भड़क गई जिससे गोशालाएं और झोपड़ियां जल गईं। जसपुर में तीन, खटीमा में तीन गौशालाएं और काशीपुर में 20  झोपड़ियां जल गईं।पिथौरागढ़, डीडीहाट, मुनस्यारी और चंपावत में तेज अंधड़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। पिथौरागढ़ में बारिश के कारण एक जीप फंस गई। चंपावत में तल्लादेश, लधिया और सिप्टी क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक पेड़ गिर गए जबकि, शहरी क्षेत्र में होर्डिंग्स उड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Two people killed during storm and heavy rain in uttarakhand photos
storm in uttarakhand

बाद में मूसलाधार बारिश के साथ ओले भी गिरे। अल्मोड़ा में माल रोड में एमईएस गेट के पास एक विशालकाय पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे माल रोड बंद हो गई। यहां पेड़ गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया। उधर केंद्रीय विद्यालय के पास भी एक पेड़ टूटकर सड़क पर आ गिरा, जिससे दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।इधर हल्द्वानी में शाम छह बजे के करीब तेज अंधड़ से जगह-जगह पेड़ उखड़ गए। रामपुर रोड, बरेली रोड, कालाढूंगी रोड, नैनीताल रोड, कमलुवागांजा समेत गांवों में भी कई पेड़ विद्युत लाइनों में आ गिरे जिससे 33 केवीए की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं।

विज्ञापन
Two people killed during storm and heavy rain in uttarakhand photos
storm in uttarakhand

रामनगर में राष्ट्रीय राजमार्ग-121 पर विशालकाय पेड़ गिर गया, जिससे यातायात बाधित हो गया और बिजली आपूर्ति ठप हो गई।  इसके अलावा तेलीपुरा रोड पर भी पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। इस बीच, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने मालधन जाते वक्त हिम्मतपुर में पेड़ गिरने से उसकी चपेट में आए दो युवकों को पार्टी के कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता की गाड़ी से काशीपुर भेजा और उधमसिंह नगर के जिलाधिकारी को घायलों का उपचार कराने को कहा। रामपुर रोड पर जीतपुर नेगी के पास गिरे विशालकाय पेड़ के नीचे महिला दब गई। करीब सवा घंटे बाद वन निगम की क्रेन से पेड़ को हटाकर उसकी जान बचाई गई। बरेली रोड पर तीन पानी के पास पेड़ गिरने से जाम लग गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed